
शिवसेना में तोड़ फोड़ के बाद भी महाराष्ट्र में बीजेपी की चुनौतियां खत्म क्यों नहीं हो पा रही हैं?
AajTak
महाराष्ट्र चुनाव में अब तक सबसे ज्यादा सीटें जीतने के बाद बीजेपी की मुश्किलें खत्म हो जानी चाहिये थी, लेकिन देवेंद्र फणवीस अब भी एकनाथ शिंदे से जूझते नजर आ रहे हैं - आखिर क्यों?
देवेंद्र फडणवीस अगर समंदर हैं, तो एकनाथ शिंदे भी कोई कम नहीं हैं. जैसे देवेंद्र फडणवीस ने डंके की चोट पर समंदर की तरह महाराष्ट्र की राजनीति में वापसी की है, एकनाथ शिंदे भी उसी अंदाज में लगातार चैलेंज कर रहे हैं.
9 फरवरी को महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे का बर्थडे था. समर्थकों ने अपने नेता का बर्थडे मनाने के लिए बड़ा सा केक तो ला दिया, लेकिन चाकू लाना भूल गये. जब चाकू नहीं मिल रहा था, तो एकनाथ शिंदे ने अपने आईफोन से ही केक काट दिया - और ये वीडियो अब वायरल हो गया है.
क्या एकनाथ शिंदे अब राजनीति भी इसी अंदाज में करने लगे हैं? और क्या इसीलिए देवेंद्र फडणवीस के लिए एकनाथ शिंदे लगातार चुनौती बने हुए हैं?
हाल फिलहाल देवेंद्र फडणवीस को कभी राज ठाकरे से घर जाकर मिलते देखा जा रहा है, तो कभी उद्धव ठाकरे वाली शिवसेना के नेताओं से उनके मिलने की खबर आती है.
अव्वल तो शिवसेना को टूट जाने और उद्धव ठाकरे के बर्बादी की कगार पर पहुंच जाने के बाद बीजेपी और देवेंद्र फडणवीस की मुश्किलें खत्म हो जानी चाहिये थीं, लेकिन हाल के घटनाक्रम तो यही बता रहे हैं कि सब कुछ हो जाने के बाद भी लगता है जैसे कुछ भी नहीं बदला हो.
आखिर देवेंद्र फडणवीस चाहते क्या हैं? एकनाथ शिंदे से वो आर या पार ही क्यों नहीं कर लेते - डर किस बात का है?

'सब देखते रहे, वो गोली चलाता रहा…' वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज हत्याकांड की चश्मदीद छात्रा शिवांगी सिंह का बयान सामने आया है. उसने बताया कि बीएससी छात्र सूर्य प्रताप सिंह को बचाने की कोशिश हुई, लेकिन हमलावर दोबारा लौटकर गोली मार गया. घटना के बाद कॉलेज सुरक्षा, प्रशासन की भूमिका और कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं, जिससे छात्रों में डर और आक्रोश का माहौल है.

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.

वाराणसी में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने चतुरंगिणी सेना सभा का गठन कर 27 सदस्यों की टीम बनाई और ‘रोको, टोको, ठोको’ का नारा दिया. माघ मेले की घटना के बाद शुरू हुई पहल में 10 महीने में भर्ती व प्रशिक्षण का खाका तैयार होगा. उन्होंने बताया कि संगठन का उद्देश्य सनातन प्रतीकों की रक्षा और समाज में सुरक्षा का भाव मजबूत करना है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.









