
शिवसेना मातोश्री तक सीमित रह जाएगी या फिर ठाकरे परिवार करेगा पलटवार?
AajTak
महाराष्ट्र की सियासत में किंगमेकर की भूमिका में रही उद्धव ठाकरे की शिवसेना अब सियासी संकट से जूझ रही है. एक तरफ शिवसेना के विधायक और सांसद उद्धव का साथ छोड़कर एकनाथ शिंदे से खड़े नजर आ रहे हैं तो दूसरी तरफ केंद्रीय जांच एजेंसियों का शिकंजा भी उद्धव के मजबूत सिपहसलारों पर कसता जा रहा है. ऐसे में संजय राउत की गिरफ्तारी ने उद्धव ठाकरे के लिए सियासी चुनौती और भी खड़ी कर दी है.
महाराष्ट्र की सियासत में कभी राजनीतिक ध्रुव रही शिवसेना ताश के पत्ते की तरह बिखरती ही जा रही है. शिवसेना के 40 से ज्यादा विधायक और एक दर्जन सांसदों को सीएम एकनाथ शिंदे ने पहले से ही अपने साथ मिला रखा है. वहीं, केंद्रीय एजेंसी के एक्शन और संजय राउत की गिरफ्तारी के बाद ठाकरे परिवार पर सियासी संकट और भी गहरा गया है. एक तरफ उद्धव ठाकरे अपनी पार्टी को बचाने की जद्दोजहद कर रहे हैं तो दूसरी तरफ उनके मजबूत सिपहसलारों पर शिकंजा कसता जा रहा है. ऐसे में सवाल उठता है कि क्या उद्धव की शिवसेना 'मातोश्री' तक सीमित रह जाएगी या फिर ठाकरे परिवार सियासी पलटवार करेगा?
संजय राउत को ED ने किया गिरफ्तार
शिवसेना सुप्रीमो उद्धव ठाकरे के करीबी और पार्टी सांसद संजय राउत को पात्रा चॉल मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने रविवार देर रात गिरफ्तार कर लिया. इससे पहले ईडी की टीम रविवार सुबह संजय राउत के मुंबई स्थित आवास पर पहुंची और 17 घंटे की लंबी पूछताछ के बाद उन्हें अपने साथ ले गई. संजय राउत को ईडी सोमवार दोपहर लंच के बाद पीएमएलए कोर्ट में पेश करेगी.
सूबे में उद्धव सरकार गिरने के बाद संजय राउत की गिरफ्तारी शिवसेना और ठाकरे परिवार के सबसे बड़ा सियासी झटका माना जा रहा है. मौजूदा समय में उद्धव ठाकरे कई मोर्चे पर घिरे हुए हैं. उद्धव के भरोसेमंद संजय राउत जैसे तेज तर्रार नेता की गिरफ्तारी ने उनकी चुनौती और भी बढ़ा दी है. हालांकि, संजय राउत ने ट्वीट कर कहा है, 'मैं शिवसेना नहीं छोड़ूंगा...मैं मर भी जाऊंगा, मैं हार नहीं मानूंगा...मेरा किसी घोटाले से कोई लेना-देना नहीं है. महाराष्ट्र और शिवसेना की लड़ाई जारी रहेगी.'
संजय राउत शिवसेना के मुखर नेता और उद्धव के सबसे मजबूत सिपहसलार माने जाते हैं. दिल्ली की सियासत में शिवसेना का चेहरा हैं और गठबंधन से लेकर हर मुद्दे पर उनकी राजनीतिक दखल रहती. ऐसे में संजय राउत की गिरफ्तारी के बाद शिवसेना के पास केंद्रीय राजनीति में चेहरा कोई नहीं बचा, जो मजबूती के साथ विपक्षी दलों का समर्थन जुटा सके. इतना ही नहीं संजय राउत के गिरफ्त में आने से शिंदे के सियासी वर्चस्व को शिवसेना बचाने की लड़ाई में उद्धव ठाकरे अकेले पड़ गए हैं.
शिवसेना के दिग्गज छोड़ चुके उद्धव का साथ

जिस अमेरिका और इजरायल ने मिलकर 28 फरवरी को ईरान पर हमले कर जंग की शुरुआत की थी, उसी अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को ये ऐलान किया कि अमेरिका अगले 5 दिनों के लिए युद्ध विराम कर रहा है यानी जंग को रोक रहा है. अब सवाल ये है कि जंग के पहले हफ्ते में जब ट्रंप ने ये दावा किया था कि ईरान की ताकत को वो पूरी तरह कुचल चुके हैं तो फिर भी ईरान इस जंग को तीसरे हफ्ते तक कैसे खींच ले गया.

आज ईरान-अमेरिका युद्ध का 24 वां दिन है. आज युद्ध को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का बड़ा बयान आया. ट्रंप ने ऐलान किया है कि अगले पांच दिनों तक ईरान के पावर और इनर्जी के ठिकानों पर हमले नहीं होंगे. ईरान को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति के बयान को युद्ध की दिशा में उठाया गया बड़ा कदम माना जा रहा है. हालांकि ईरान की तरफ से अमेरिकी के साथ किसी तरह की बातचीत का खंडन किया गया है, ईरान का यही दावा है कि उनकी धमकी के डर से अमेरिकी राष्ट्रपति झुक गए. अब सवाल यही है क्या ट्रंप के सीजफायर से युद्ध रुक जाएगा.

गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले गिरोह के सदस्य नौशाद अली उर्फ लालू को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया है. वह पेट्रोल पंप पर पंचर की दुकान की आड़ में काम कर रहा था. गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पहले ही पकड़े जा चुके हैं. यह गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की तस्वीरें और वीडियो पाकिस्तान भेजता था, जिसके बदले 4-6 हजार रुपये मिलते थे. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. पुलिस जांच जारी है.

राजकोट में एक डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर निजी वीडियो रिकॉर्ड कर 25 लाख रुपये की उगाही के मामले में पुलिस ने डॉ. कमल नांढा को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि उसने 3000 से ज्यादा वीडियो बनाकर स्थानीय पत्रकारों के जरिए ब्लैकमेल किया. राजकोट साइबर क्राइम पुलिस ने 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है, जबकि 11 आरोपी अभी फरार हैं और उनकी तलाश जारी है.

महायुद्ध के 24 दिन हो चुके हैं. खबरदार की शुरुआत अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के ताजा यूटर्न से. डोनाल्ड ट्रंप ने आज शाम ऐलान किया कि ईरान के पावर प्लांट्स और एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर पर होने वाले हमलों को उन्होंने फिलहाल टाल दिया है. ट्रम्प ने कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच पिछले दो दिनों से चली बातचीत के बाद ये फैसला लिया गया है.








