
'शिवपाल की दुर्गति देख दुख हुआ, कल उन्हें बैठने को मिला सिर्फ हत्था'... करहल में योगी का तंज
AajTak
मैनपुरी की करहल सीट पर जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा, 'आज शिवपाल यादव की जो दुगर्ति है, वह देखकर दुख होता है. वह कभी नेताजी के खास सिपाहसलार थे, लेकिन कल उन्हें बैठने का हत्था मिला, वह मुंह लटकाए खड़े थे.'
उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव के तीसरे चरण के लिए प्रचार जोरों पर है. एक दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप का दौरा तेजी से चल रहा है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को मैनपुरी की करहल विधानसभा क्षेत्र में चुनावी रैली को संबोधित करते हुए समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के चाचा शिवपाल यादव पर जमकर तंज कसा.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










