
शिलांग के जंगल में मिली सात साल के मासूम की लाश, पुलिस को हत्या का शक, SIT करेगी जांच
AajTak
शिलॉन्ग में ईस्ट खासी हिल्स एसपी विवेक सिएम ने बताया कि सारे हालात हत्या की ओर इशारा करते हैं और पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से सच सामने आएगा. मामले की गंभीरता को देखते हुए SIT के गठन की तैयारी की जा रही है. इस इलाके में बच्चों की संदिग्ध मौत से जुड़ा ये दूसरा सनसनीखेज मामला है.
आपको मेघालय का पूर्वी खासी हिल्स जिला याद होगा, जो एक हाई प्रोफाइल मर्डर केस की वजह से सुर्खियों में आया था. वो मामला था इंदौर के कारोबारी राजा रघुवंशी का मर्डर. वही राजा जिसे हनीमून पर उसकी नई नवेली पत्नी सोनम रघुवंशी ने अपने मददगारों के साथ मिलकर बेरहमी से मार डाला था और उसकी लाश सोहरा के एक झरने के पास गहरी खाई में फेंक दी थी. अब सूबे का वही पूर्वी खासी हिल्स जिला एक बार फिर से चर्चाओं में है. इस बार वजह है एक मासूम बच्चे का कत्ल.
जी हां, मेघालय की राजधानी शिलांग से करीब 8 किलोमीटर दूर मावपत इलाके में मौजूद जंगल से गुरुवार सुबह सात साल के एक बच्चे की लाश मिलने के बाद सनसनी फैल गई. मौके पर पहुंची पुलिस ने लाश को कब्जे में लिया और वहां आस-पास तमाम सबूत और सुराग जमा करने की कवायद की. पुलिस खुद इस वारदात को कत्ल का मामला मान कर चल रही है.
पूर्वी खासी हिल्स के पुलिस अधीक्षक (SP) विवेक सियेम ने पीटीआई को बताया कि सात वर्षीय बच्चे की हत्या की गई है. क्योंकि मौका-ए-वारदात पर हालात और सभी संकेत हत्या की ओर इशारा करते हैं. बच्चे की लाश को पोस्टमार्टमके लिए भेजा गया है. रिपोर्ट से चोट के प्रकार की स्पष्ट तस्वीर सामने आएगी.
पुलिस अधीक्षक (SP) विवेक सियेम ने कहा कि इस अपराध की प्रकृति को देखते हुए जल्द ही एक विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन होने की संभावना है. उन्होंने आगे कहा कि यह मामला एक एसआईटी की आवश्यकता को दर्शाता है, क्योंकि इसमें एक बच्चे की 'हत्या' शामिल है.
पुलिस के मुताबिक, प्रारंभिक जांच से पता चलता है कि लड़के की लाश जिस जगह मिली है, वो एक सुनसान सड़क का किनारा है. लाश को वहां अंदर की तरफ जंगल में फेंका गया था. पुलिस अधिकारी ने बताया कि नॉन्गराह इलाके में जहां ये 7 साल का लड़का रहता था, वहां यह इस तरह का दूसरा मामला सामने आया है.
पिछले महीने, चार साल की बच्ची इंसाफिरा लिंगदोह मावनाइ की मौत के सिलसिले में एक 13 वर्षीय लड़के को किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष पेश किया गया था. इंसाफिरा की लाश उसके लापता होने के एक दिन बाद एक निर्माण स्थल पर मिली थी.

दिल्ली सरकार के बजट को लेकर मंत्री ने शिक्षा क्षेत्र में किए गए बड़े आवंटन पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने बताया कि इस बार बजट में सबसे अधिक राशि शिक्षा के लिए निर्धारित की गई है, जो 19,000 करोड़ से ज्यादा है. इसके तहत स्मार्ट क्लासरूम, लाइब्रेरी और ICT लैब्स के विकास के लिए भी करोड़ों रुपये का प्रावधान किया गया है. हालांकि मंत्री ने यह भी कहा कि ये आंकड़े केजरीवाल गवर्नेंस मॉडल की वास्तविकता को उजागर करते हैं और इससे कई सवाल खड़े होते हैं.

रैसी जिले के महोर क्षेत्र में रामाकुंडा मोड़ के पास एक प्राइवेट कार सड़क से फिसलकर खाई में गिर गई. हादसे में हकनवाज (22), उनकी बहन शहरीजा राहि (18) और उनके चचेरे भाई रफ़ाकत हुसैन (15) की मौत हो गई. पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका महोर अस्पताल में इलाज चल रहा है. ड्राइवर ने अंधे मोड़ पर नियंत्रण खो दिया था.

Harish Rana Dies: हरीश राणा को मिल गई 'इच्छामृत्यु', एम्स में 10 दिन भर्ती रहने के बाद ली आखिरी सांस
Harish Rana News: भारत में निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति पाने वाले पहले व्यक्ति हरीश राणा का AIIMS में निधन हो गया. वे साल 2013 से कोमा में थे. सुप्रीम कोर्ट ने 11 मार्च को उन्हें इच्छामृत्यु की अनुमति दी थी, जिसके बाद अस्पताल में उनके लाइफ सपोर्ट को स्टेप वाइज हटाया गया. डॉक्टर सीमा मिश्रा की अगुवाई में विशेषज्ञ टीम ने पूरी प्रक्रिया पूरी की.

अहमदाबाद के लालदरवाजा इलाके में SDPI (सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया) ने यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) बिल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया. पुलिस की मंजूरी नहीं होने के कारण प्रदर्शन कर रहे नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया. इस दौरान SDPI कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच हल्का टकराव भी देखने को मिला. SDPI नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार ने विधानसभा में बहुमत के बल पर UCC बिल को मनमाने तरीके से पारित किया है और इसे मुस्लिम विरोधी बताया. मौके पर सुरक्षा बढ़ाकर स्थिति को नियंत्रित किया गया.

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.








