
शिलांग की हसीन वादियों में मनाएं नए साल का जश्न, फ्लाइट से ट्रैवल...रहने-खाने की व्यवस्था, मिलेंगी ये सुविधाएं
AajTak
IRCTC ने लखनऊ से शिलांग के लिए 06 रात 07 दिन का स्पेशल हवाई टूर पैकेज लॉन्च किया है, जो 29 दिसंबर 2025 से 4 जनवरी 2026 तक चलेगा. इस पैकेज में पर्यटकों को शिलांग, मावलिनोंग, गुवाहाटी, काजीरंगा जैसे खूबसूरत स्थान घूमने का मौका मिलेगा.
अगर आप आने वाले साल की शुरुआत और नए साल का सेलिब्रेशन प्रकृति की गोद मे करना चाहते हैं तो IRCTC आपके लिए एक बेहतरीन हवाई टूर पैकेज लॉन्च कर रहा है. यह टूर पैकेज उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से शिलांग के लिए है, जो 06 रात एवं 07 दिन का है.
ये टूर पैकेज 29 दिसंबर 2025 से 4 जनवरी 2026 तक चलाया जाएगा. इस टूर में पर्यटकों को शिलांग, मावलिनोंग, गुवाहाटी और काजीरंगा की हसीन वादियां घूमने का मौका मिलेगा.जानिए इस टूर की विशेषताएं इस टूर में यात्रियों के लखनऊ से गुवाहाटी आने-जाने की व्यवस्था सीधी फ्लाइट से की गई है. साथ ही खान-पान एवं ठहरने की व्यवस्था थ्री स्टार होटल में की गई है. यात्रा के दौरान पर्यटकों को 7 सिस्टर्स फॉल्स, नोहकलिका फॉल्स, मावस्मई गुफाएं, एलीफेंट फॉल्स, मावलिननॉन्ग गांव (एशिया का सबसे साफ गांव), लिविंग रूट ब्रिज, दावकी (भारत-बांग्लादेश सीमा), डॉन बॉस्को म्यूजियम, उमियम झील, बारापानी, काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान, मां कामाख्या मंदिर, ब्रह्मपुत्र नदी पर सूर्यास्त आदि का भ्रमण कराया जाएगा.जानिए कितना होगा किराया एक व्यक्ति के ठहरने पर पैकेज का मूल्य प्रति व्यक्ति रु. 77400 /-, दो व्यक्तियों के एक साथ ठहरने पर पैकेज का मूल्य प्रति व्यक्ति रु. 56600/-, तीन व्यक्तियो के एक साथ ठहरने पर पैकेज का मूल्य प्रति व्यक्ति रु. 54100/-, माता-पिता के साथ ठहरने पर प्रति बच्चे का पैकेज मूल्य रु. 48960/-, बेड सहित एवं मूल्य रु. 39200/- बिना बेड के होगा.इस तरह से करें बुकिंग IRCTC उत्तरी क्षेत्र के मुख्य क्षेत्रीय प्रबंधक अजीत कुमार सिन्हा ने बताया कि इस पैकेज की बुकिंग पहले आओ पहले पाओ के आधार पर की जाएगी. उन्होंने बताया कि इस यात्रा की बुकिंग पर्यटन भवन गोमती नगर लखनऊ स्थित आईआरसीटीसी कार्यालय एवं आईआरसीटीसी की बेवसाइट irctctourism.com पर ऑनलाइन बुकिंग भी कराई जा सकती है. साथ ही अधिक जानकारी एवं बुकिंग के लिए नीचे दिए गए मोबाइल नम्बरों पर सम्पर्क कर सकते है. लखनऊ. 8287930911/9236391911/8287930902 कानपुर. 9415042930

'सब देखते रहे, वो गोली चलाता रहा…' वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज हत्याकांड की चश्मदीद छात्रा शिवांगी सिंह का बयान सामने आया है. उसने बताया कि बीएससी छात्र सूर्य प्रताप सिंह को बचाने की कोशिश हुई, लेकिन हमलावर दोबारा लौटकर गोली मार गया. घटना के बाद कॉलेज सुरक्षा, प्रशासन की भूमिका और कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं, जिससे छात्रों में डर और आक्रोश का माहौल है.

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.

वाराणसी में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने चतुरंगिणी सेना सभा का गठन कर 27 सदस्यों की टीम बनाई और ‘रोको, टोको, ठोको’ का नारा दिया. माघ मेले की घटना के बाद शुरू हुई पहल में 10 महीने में भर्ती व प्रशिक्षण का खाका तैयार होगा. उन्होंने बताया कि संगठन का उद्देश्य सनातन प्रतीकों की रक्षा और समाज में सुरक्षा का भाव मजबूत करना है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.









