
शिरोमणि अकाली दल के प्रोग्राम में भिड़े कार्यकर्ता, एक-दूसरे पर फेंकी कुर्सियां, हंगामे के बाद हरसिमरत कौर बादल ने कैंसिल किया कार्यक्रम
AajTak
शिरोमणि अकाली दल के यूथ विंग के नेताओं ने कार्यक्रम का आयोजन किया था. जिसमें वह शिअद की उम्मीदवार हरसिमरत कौर बादल के लिए कैंपेनिंग कर रहे थे. इस कार्यक्रम में हरसिमरत कौर बादल को भी पहुंचना था, लेकिन उनके कार्यक्रम में शामिल होने से पहले ही विवाद हो गया. जिसके चलते कार्यक्रम स्थगित करना पड़ा.
पंजाब के बठिंडा में शिरोमणि अकाली दल के एक प्रोग्राम में पार्टी वर्कर आपस में भिड़ गए. देखते ही देखते मामला इतना बढ़ गया था कि दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर कुर्सियां बरसानी शुरू कर दी. ये कार्यक्रम बठिंडा के एक निजी रिसॉर्ट में रखा गया था. कार्यक्रम में अकाली दल के कई वरिष्ठ नेता मौजूद थे.
इस घटना के वीडियो सामने आ गए हैं, जिसमें पार्टी वर्कर एक-दूसरे पर कुर्सियां बरसाते नजर आ रहे हैं. वहीं, घटना के बाद पूरे रिजॉर्ट में अफरातफरी मच गई. मौके पर मौजूद सुरक्षाकर्मियों ने बड़ी मुश्किल से नेताओं को बाहर निकाला.
घटनास्थल पर बठिंडा पुलिस भी पहुंच गई थी. जानकारी के अनुसार इस कार्यक्रम में हरसिमरत कौर बादल को भी पहुंचना था, लेकिन उनके कार्यक्रम में शामिल होने से पहले ही विवाद हो गया. जिसके चलते कार्यक्रम स्थगित करना पड़ा.
हरसिमरत कौर बादल के लिए कर रहे थे प्रचार
जानकारी के मुताबिक शिरोमणि अकाली दल के यूथ विंग के नेताओं ने कार्यक्रम का आयोजन किया था. जिसमें वह शिअद की उम्मीदवार हरसिमरत कौर बादल के लिए कैंपेनिंग कर रहे थे. इस दौरान किसी बात को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया. विवाद इतना बढ़ गया कि स्टेज के पास मौजूद दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर कुर्सियां बरसानी शुरू कर दी.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










