
शिक्षकों के जींस, टी-शर्ट और लेगिंग्स पहनने पर लगी रोक, असम सरकार ने जारी किया नया ड्रेस कोड
AajTak
असम सरकार की ओर से सरकारी स्कूलों के शिक्षकों के लिए जारी अधिसूचना जारी की गई है, जिसमें कहा गया है कि शिक्षकों को सादे कपड़ों में स्कूल आना होगा. स्कूल में जींस, टी-शर्ट और लेगिंग्स पहनकर आने की इजाजत नहीं है.
असम सरकार ने स्कूल टीचर्स के लिए एक ड्रेस कोड जारी किया है. सरकारी स्कूल के टीचर अब स्कूलों में जींस, टी-शर्ट और लेगिंग्स नहीं पहन सकेंगे. असम के स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा सरकारी स्कूलों के शिक्षकों के लिए जारी अधिसूचना में लिखा है कि सरकारी स्कूल के टीचर्स चाहे पुरुष हों या महिला, उन्हें कुछ ऐसे कपड़े पहनने की आदत को छोड़ना होगा जिन्हें पार्टी में पहना जाता है. उन्हें सादे कपड़ों में स्कूल आना होगा.
शिक्षा मंत्री ने शेयर किया नोटिस शुक्रवार को जारी अधिसूचना में कहा गया है कि शिक्षकों को बड़े पैमाने पर जनता को अस्वीकार्य लगने वाले कपड़े पहनकर स्कूल नहीं आना होगा. शनिवार को ट्विटर पर आदेश शेयर करते हुए शिक्षा मंत्री रानोज पेगू ने लिखा, "स्कूल के शिक्षकों के लिए निर्धारित ड्रेस कोड के बारे में कुछ गलतफहमियां हैं. मैं स्पष्टता के लिए अधिसूचना शेयर कर रहा हूं."
मर्यादा और शालीनता बनाए रखें टीचर अधिसूचना में कहा गया है कि यह देखा गया है कि कुछ शिक्षकों को "अपनी पसंद के कपड़े पहनने की आदत थी जो कभी-कभी बड़े पैमाने पर जनता द्वारा स्वीकार्य नहीं लगती थी. क्योंकि एक शिक्षक से विशेष रूप से अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते समय सभी प्रकार की शालीनता का एक उदाहरण होने की उम्मीद की जाती है, इसलिए एक ड्रेस कोड का पालन करना जरूरी हो गया है जो कार्य स्थल पर मर्यादा, शालीनता, व्यावसायिकता और उद्देश्य की गंभीरता को दर्शाता हो."
शिक्षक क्या पहनें और क्या नहीं? नोटिस में बताया निर्धारित ड्रेस कोड के अनुसार, पुरुष शिक्षकों को फॉर्मल ड्रेस ही पहननी चाहिए, जिसमें फॉर्मल शर्ट-पैंट आते हैं. वहीं, महिला शिक्षकों को "सभ्य सलवार सूट/साड़ी/मेखेला-चादोर" पहनना चाहिए, न कि टी-शर्ट, जींस और लेगिंग जैसी ड्रेस. अधिसूचना में कहा गया है कि पुरुष और महिला दोनों शिक्षकों को "सादे रंग, विनम्र और सभ्य कपड़े पहनने चाहिए, जो आकर्षक नहीं दिखना चाहिए."
नियम तोड़ने पर हो सकती है कार्रवाई वहीं, स्कूली शिक्षा विभाग के सचिव नारायण कोंवर की ओर से जारी अधिसूचना में साफ लिखा गया है कि अगर कोई भी शिक्षक नियमों को तोड़ता हुआ पाया जाता है तो उस पर नियमों के मुताबिक अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी.

आज विशेष में बात इजरायल की. जहां ईरान के हमलों की इंटेंसिटी बढ़ी हुई है. ईरान लगातार इजरायल पर मिसाइल और ड्रोन से अटैक कर रहा है. लेकिन इजरायल ने अपना सिस्टम ही ऐसा डेवेलप किया हुआ है कि ईरान के भीषण हमलों के बाद भी इजरायल में इतना नुकसान नहीं हो रहा है. भले ही ईरान के हमलों में इमारतें तबाह हो रही हों, गाड़ियों की क्षति हो रही हो. लेकिन लोगों की जान बची हुई है. इजरायल ने कैसे ईरान के हमलों से बचने की तैयारी की हुई है.

सीजेआई सूर्यकांत एक मामले की सुनवाई के दौरान उस वक्त नाराज हो गए, जब याचिकाकर्ता निखिल कुमार पुनिया के पिता ने CJI के भाई को फोन कर दिया. मामला बौद्ध धर्म अपनाकर अल्पसंख्यक आरक्षण मांगने से जुड़ा है. सुप्रीम कोर्ट पहले ही इसे 'नए तरह का धोखा' बताते हुए जांच के आदेश दे चुका है. सीजेआई ने इसे गंभीर कदाचार मानते हुए अवमानना की चेतावनी दी.

युद्ध को लेकर आखिर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप चाहते क्या हैं, उनकी रणनीति क्या है? दुनिया के मन में ऐसे कई सवाल उठ रहे हैं. एक ओर ट्रंप ने ईरान में सत्ता परिवर्तन और अच्छी बातचीत होने और होर्मुज पर गिफ्ट मिलने की बात की है. पाकिस्तान के जरिये ईरान को 15 सूत्री प्रपोजल भेजे जाने का भी दावा है. तो दूसरी ओर पश्चिम एशिया में अमेरिकी सैनिकों की तैनाती बढ़ रही है. अमेरिका के 1000 अतिरिक्त हवाई सैनिक वहां भेजे जाने की रिपोर्ट्स हैं. पिछले हफ्ते 3 युद्धपोतों के साथ अतिरिक्त नौसैनिकों के रवाना होने की खबर आई थी. अमेरिकी कैंप से आ रहे विरोधाभाषी दावों के बीच ईरान के तेवर कड़े हैं. ईरान बातचीत से इनकार कर रहा है.

Indore Viral Video Truth: इंदौर में पेट्रोल-डीजल की किल्लत की अफवाहों के बीच 149 रुपये लीटर पेट्रोल बिकने के एक वीडियो ने आग में घी डालने का काम किया. सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो ने न केवल जनता को डराया, बल्कि प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े कर दिए. हालांकि, जब जांच हुई तो कहानी के पीछे का तकनीकी सच कुछ और ही निकला.

आज का दंगल ईरान युद्ध को लेकर भारत में चल रही तैयारी पर है. ईरान जंग के हालात को देखते हुए सरकार ने दिल्ली में बड़ी बैठक बुलाई है. पार्लियामेंट हाउस में ये बैठक थोड़ी देर में शुरू होने वाली है जिसमें सभी दलों के 2-2 प्रतिनिधियों को बुलाया गया है. ये बैठक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हो रही है जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस जयशंकर, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजीजू और ऊर्वरक मंत्री जेपी नड्डा समेत विदेश सचिव भी शामिल रहेंगे.

ईरान ने बहुत बड़ा दावा किया है ईरान का कहना है कि उसने अमेरिकी नौसेना ने यूएसएस अब्राहम लिंकन विमानवाहक पोत पर हमला किया है ईरान ने अमेरिका के इस एयर क्राफ्ट कैरियर पर क्रूज मिसाइल हमले का दावा किया है. अमेरिका की तरफ से इस हमले पर अभी तक कुछ नहीं कहा गया है. USS अब्राहम लिंकन परमाणु इंजन से चलने वाले निमित्ज श्रेणी का विमानवाहक पोत है. विमानवाहक पोत होने का मतलब एक ऐसे जंगी जहाज होने से है जिसपर फाइटर जेट उतर सकते हैं, यहां डेरा डाल सकते हैं और यहां से उड़ान भर सकते हैं.







