
शिकार करने आए तेंदुआ का कुत्ते ने नोंच लिया मुंह, दो मिनट की जोरदार भिड़ंत के बाद जंगल में भागा
AajTak
कुत्ते से भिड़ंत के बाद किस तरह तेंदुआ हारकर जंगल की ओर भाग गया, इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.
ताकत ही नहीं, बल्कि हौसले और हिम्मत से भी जंग जीती जा सकती है. कुछ ऐसा ही मामला सामने आया राजस्थान के उदयपुर में, जहां एक कुत्ते की हिम्मत के सामने तेंदुए की ताकत जवाब दे गई. तेंदुआ आया तो था शिकार करने, लेकिन जब कुत्ते ने उसका मुकाबला किया, तो दो मिनट से ज्यादा देर तक नहीं टिक सका. कुत्ते से भिड़ंत के बाद किस तरह तेंदुआ हारकर जंगल की ओर भाग गया, इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. (इनपुट/प्रताप सिंह राठौर) उदयपुर में पहाड़ी इलाकों से सटे ग्रामीण क्षेत्रों में तेंदुए का आतंक जारी है. शहर से कुछ दूर स्थित लखावली गांव में शुक्रवार रात घर के बाहर तेंदुए ने एक कुत्ते को अपना शिकार बनाने की कोशिश की. पर कहते हैं कि जब खतरा जान पर हो तो हिम्मत काम आती है. कुत्ता अपनी जान बचाने के लिए तेंदुए से भिड़ गया. कुत्ते और तेंदुए के बीच हुई इस भिड़ंत की आवाज जब ग्रामीणों ने आवाज सुनी, तो पास के ही रहने वाले मोहन सिंह नींद से जाग गए. कुत्ते ने किस तरह तरह तेंदुए से मुकाबला किया, ये उन्होंने बेहद ही करीब से देखा. उन्होंने बताया कि वे घर की खिड़की से सबकुछ देख रहे थे.
Google Pixel 10a यूज करने के बाद आपको इसका रिव्यू बता रहे हैं. ये फोन हाल ही में गूगल ने भारत में लॉन्च किया है. ये गूगल का सबसे सस्ता Pixel स्मार्टफोन है. डिजाइन में कुछ खास नया नहीं है, लेकिन रियर कैमरा को फ्लैट रखा गया है जो प्रीमियम है. रिव्यू में जानते हैं ये फोन रियल वर्ल्ड में कैसा परफॉर्म कर रहा है.

Vida VX2 Plus KKR Limited Edition Launch: विडा ने अपना नया इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च कर दिया है, जो एक लिमिटेड एडिशन है. ये इलेक्ट्रिक स्कूटर कोलकाता नाइट राइडर्स की थीम पर बेस्ड है. इसमें कोई मैकेनिकल बदलाव नहीं किया गया है. ये स्कूटर सिंगल चार्ज में 142 किलोमीटर की रेंज ऑफर करता है. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.

CAFE 3 Norms Explained: एक आम आदमी जो पहली बार बाइक से कार पर अपग्रेड करने की सोचता है, तो उसकी विश लिस्ट में बड़ी गाड़ियां नहीं होती हैं. बल्कि एक ऐसी कार होती है, जो छोटी, कम मेंटेनेंस और ज्यादा फ्यूल एफिशिएंट हो. कैफे-3 नॉर्म्स को लेकर जो चर्चा हैं, उसे देखते हुए ऐसा लग रहा है कि आने वाले दिनों में छोटी गाड़ियां महंगी हो जाएंगी.










