
शाहरुख खान के बेटे आर्यन की गिरफ्तारी पर समीर वानखेड़े बोले- कानून के हिसाब से हो रही है कार्रवाई
AajTak
बॉलीवुड मेगा स्टार शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान को एक ड्रग्स मामले में एनसीबी के कस्टडी में है. आर्यन गुरुवार तक एनसीबी के कस्टडी में रहेंगे. आर्यन खान मामले में सियासत भी शुरु हो गई है. एनसपी के नेता नवाब मलीक ने आरोप लगाया है कि दो क्रुश ऑपरेशन में दो बीजेपी के लोग एनसीबी के साथ थे. आज तक संवाददाता अरविंद ओझा ने एनसीबी अधिकारी समीर वानखेड़े से खास बातचीत की है. समीर ने कहा- कानून के हिसाब से हो रही है कार्रवाई. अब तक 16 लोगों को इस मामले में गिरफ्तार किया गया है. NDPS रूल को तोड़ने वालों के खिलाफ हम कार्रवाई कर रहे हैं. देखें वीडियो.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.

जिस अमेरिका और इजरायल ने मिलकर 28 फरवरी को ईरान पर हमले कर जंग की शुरुआत की थी, उसी अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को ये ऐलान किया कि अमेरिका अगले 5 दिनों के लिए युद्ध विराम कर रहा है यानी जंग को रोक रहा है. अब सवाल ये है कि जंग के पहले हफ्ते में जब ट्रंप ने ये दावा किया था कि ईरान की ताकत को वो पूरी तरह कुचल चुके हैं तो फिर भी ईरान इस जंग को तीसरे हफ्ते तक कैसे खींच ले गया.











