
शाहजहांपुर की जेल में कैदी ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, 4 महीने से दहेज हत्या के केस में था बंद
AajTak
शाहजहांपुर में जेल में एक बंदी ने अपने गमछे से फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया. सूचना मिलते ही आनन-फानन में जेल प्रशासन ने सिटी मजिस्ट्रेट सूचना दी. सिटी मजिस्ट्रेट पहुंचे तो शव नीचे उतारा गया. फांसी लगाने वाला बंदी 4 महीने से दहेज हत्या के मामले में जेल में बंद था.
उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में जेल में एक बंदी ने अपने गमछे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. जेल में फांसी लगाने की सूचना मिलते ही जेल प्रशासन के अधिकारियों के हाथ पांव फूल गए. आनन-फानन में जेल प्रशासन ने सिटी मजिस्ट्रेट सूचना दी. इसके बाद सिटी मजिस्ट्रेट के जेल पहुंचने पर बंदी को उतारा गया. पुलिस शव का पोस्टमार्टम करवा रही है. मामले की जांच की जा रही है.
जानकारी के अनुसार, जिला कारागार में फांसी लगाने वाला बंदी शैलेश कुमार गुप्ता पिछले 4 महीने से दहेज हत्या के केस में जेल में बंद था. बंदी शैलेश गुप्ता ने बुधवार दोपहर बैरक के पड़ोस में बने टॉयलेट के बाहर छज्जे में निकली हुई सरिया में गमछे से फांसी लगा ली. इस घटना से जेल में हड़कंप मच गया.
जेल प्रशासन की सूचना पर सिटी मजिस्ट्रेट मौके पर पहुंचे और घटना का जायजा लिया. उनके सामने शव को फांसी के फंदे से उतारा गय. सूचना पर थाना सदर बाजार की पुलिस जेल पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. इस मामले में सिटी मजिस्ट्रेट आशीष कुमार सिंह का कहना है कि बंदी शैलेश गुप्ता पिछले 4 महीने से दहेज हत्या में जेल में बंद था. उसने अपने टॉयलेट में फांसी लगा ली. फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. इस पूरे मामले की जांच की जा रही है.

नागर विमानन मंत्रालय ने घरेलू हवाई किरायों पर लगाई गई अस्थायी सीमा (Fare Caps) को वापस लेने का फैसला किया है. पिछले साल इंडिगो (IndiGo) एयरलाइंस के संकट के बाद टिकटों की आसमान छूती कीमतों को नियंत्रित करने के लिए सरकार ने यह पाबंदी लगाई थी. हालांकि एयरलाइंस कंपनियों को स्पष्ट चेतावनी दी गई है कि वे जिम्मेदारी से किराए तय करें और यात्रियों के हितों का ध्यान रखें।

हिमाचल प्रदेश में आर्थिक दबाव के चलते मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने अपने समेत मंत्रियों, विधायकों और वरिष्ठ अधिकारियों की सैलरी का एक हिस्सा 6 महीने के लिए टालने का फैसला किया है. हालांकि, ग्रुप-सी और ग्रुप-डी कर्मचारियों को पूरी सैलरी मिलेगी. वहीं सरकार ने मेडिकल स्टाफ, आंगनवाड़ी और आशा कार्यकर्ताओं सहित कई वर्गों के मानदेय में बढ़ोतरी की है. विधायक योजनाओं की सीमा भी बढ़ाई गई है. सरकार का कहना है कि हालात सुधरने पर रोकी गई राशि वापस दी जाएगी.

झारखंड के लातेहार में दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि चार गंभीर रूप से घायल हो गए. हादसा बरवाटोली गांव के पास हुआ. घायलों को बालूमाथ अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां दो की हालत नाजुक होने पर रिम्स रेफर किया गया. पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है.

मध्य-पूर्व में जारी जंग का असर भारत की अर्थव्यवस्था पर दिखने लगा है. तेल कीमतें 70 से बढ़कर 110 डॉलर पार पहुंचीं, जिससे पेट्रोल-डीजल महंगे हुए और महंगाई का दबाव बढ़ा. ईरान-अमेरिका-इजरायल संघर्ष के बीच स्ट्रेट ऑफ होर्मुज संकट ने सप्लाई प्रभावित की. इसका असर ट्रांसपोर्ट, रुपया, सरकारी खर्च और आम लोगों की बचत पर पड़ रहा है.

बादशाह ने विवादित 'टटीरी' गाने पर माफी मांगी, लेकिन पुलिस जांच जारी है. शिबास कबिराज ने कहा कि कानून के अनुसार कार्रवाई होगी. महिला आयोग ने भी नोटिस जारी किया है. गन कल्चर वाले गानों पर भी सख्ती की बात कही गई है. इसी बीच हरियाणा पुलिस ने साइबर अपराध और रंगदारी कॉल्स रोकने के लिए 'अभेद्य' ऐप लॉन्च किया.

लेबनान के युद्ध क्षेत्र से रिपोर्टिंग करते हुए आज तक के वरिष्ठ पत्रकार अशरफ वानी ने बताया कि जंग सिर्फ गोलियों और धमाकों की नहीं, बल्कि डर, जिम्मेदारी और सच के बीच संतुलन की लड़ाई भी है. हर दिन मौत के साये में काम करते हुए उन्होंने तबाही, विस्थापन और इंसानी पीड़ा को करीब से देखा. ईद के दिन भी रिपोर्टिंग जारी रही. यह अनुभव सिर्फ कवरेज नहीं, बल्कि ऐसे सच का गवाह बनने की जिम्मेदारी थी- जहां हर पल जिंदगी और मौत के बीच फैसला लेना पड़ता है.







