
शारीरिक संबंध बनाने से महिला ने किया इनकार, पड़ोसी ने कैंची से काट दिया गला
AajTak
आरोपी तीन साल पहले काम के लिए दिल्ली आया था. वारदात के दिन वह घर पर ही था. जब महिला ने उसकी मांग मानने से इनकार कर दिया तो उसने बेरहमी से उसकी जान ले ली.
दिल्ली के गांधी नगर इलाके में 22 साल की महिला की हत्या की गुत्थी को पुलिस ने सुलझा लिया है. पुलिस ने हत्या के आरोप में महिला के पड़ोस में रहने वाले युवक को गिरफ्तार किया है. पुलिस के मुताबिक, शारीरिक संबंध बनाने से मना करने पर आरोपी ने महिला की कैंची से गला काटकर हत्या कर दी थी. शाहदरा के डीसीपी आर. सत्यसुंदरम ने बताया कि आरोपी की पहचान 25 वर्षीय मान सिंह के तौर पर हुई है. वह यूपी के कौशांबी का रहने वाला है.
गांधी नगर इलाके से 1 जुलाई को दोपहर 12.38 बजे पुलिस को खबर मिली थी कि मकान नंबर-3142 में एक महिला की लहूलुहान लाश मिली है. महिला का गला कटा हुआ था. ये महिला अपने पति और दो बच्चों के साथ रह रही थी. महिला के पोस्टमॉर्टम से पता चला कि उसकी गला रेतकर हत्या की गई.
पुलिस ने जांच शुरू की और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले. पुलिस ने इलाके के 100 से ज्यादा लोगों से पूछताछ की. जांच के दौरान महिला के सामने और पीछे की गली में लगे 10 घंटे से अधिक के कैमरों के सीसीटीवी फुटेज देखे गए. आसपास के सैकड़ों लोगों में से पुलिस के लिए आरोपी की पहचान करना मुश्किल था. सीसीटीवी फुटेज के विश्लेषण और गहन पूछताछ से कुछ किरायेदारों की गतिविधियों को संदिग्ध पाया गया. एक मनोवैज्ञानिक से उन सभी की जांच उनके व्यवहार, शरीर की भाषा और हावभाव के बारे में भी तहकीकात की गई.
तीन दिनों की कड़ी मशक्कत के बाद आरोपी की पहचान मान सिंह के रूप में हुई, जो महिला के घर की दूसरी मंजिल पर सीढ़ियों से सटे एक छोटे कमरे में रहता है. वह पास की रेडीमेड कपड़ों की फैक्ट्री में कॉलर काटने का काम करता था. लगातार पूछताछ करने पर आरोपी मान सिंह ने गुनाह कबूल किया.
एक जुलाई को कारखाने में सफेदी के काम होने के कारण वह फैक्ट्री में नहीं गया था. रात करीब 9:30 बजे वह घर से निकल गया और पास की दुकान से कैंची लेने के बाद 5 मिनट के भीतर वापस लौट आया. रात करीब 11:45 बजे पीड़िता छत पर गीले कपड़े डालने गई थी. जब वह छत से वापस आ रही थी, तो उसने उसका रास्ता रोक दिया और उससे यौन संबंध बनाने के लिए कहा. महिला ने उसे डांटा और कहा कि वह अपने पति को उसकी करतूत बताएगी.
मान सिंह अचानक से भड़क गया और महिला पर कैंची से हमला किया. जब महिला सीढ़ियों पर गिर गई और तो आरोपी ने उसी कैंची से उसका गला काट दिया. इसके बाद वह अपने कमरे में वापस आया और पानी की मदद से कैंची और अपने हाथ धोए. सबूतों को नष्ट करने के लिए घटना के समय पहने गए कपड़े भी धोए.

जिस अमेरिका और इजरायल ने मिलकर 28 फरवरी को ईरान पर हमले कर जंग की शुरुआत की थी, उसी अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को ये ऐलान किया कि अमेरिका अगले 5 दिनों के लिए युद्ध विराम कर रहा है यानी जंग को रोक रहा है. अब सवाल ये है कि जंग के पहले हफ्ते में जब ट्रंप ने ये दावा किया था कि ईरान की ताकत को वो पूरी तरह कुचल चुके हैं तो फिर भी ईरान इस जंग को तीसरे हफ्ते तक कैसे खींच ले गया.

आज ईरान-अमेरिका युद्ध का 24 वां दिन है. आज युद्ध को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का बड़ा बयान आया. ट्रंप ने ऐलान किया है कि अगले पांच दिनों तक ईरान के पावर और इनर्जी के ठिकानों पर हमले नहीं होंगे. ईरान को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति के बयान को युद्ध की दिशा में उठाया गया बड़ा कदम माना जा रहा है. हालांकि ईरान की तरफ से अमेरिकी के साथ किसी तरह की बातचीत का खंडन किया गया है, ईरान का यही दावा है कि उनकी धमकी के डर से अमेरिकी राष्ट्रपति झुक गए. अब सवाल यही है क्या ट्रंप के सीजफायर से युद्ध रुक जाएगा.

गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले गिरोह के सदस्य नौशाद अली उर्फ लालू को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया है. वह पेट्रोल पंप पर पंचर की दुकान की आड़ में काम कर रहा था. गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पहले ही पकड़े जा चुके हैं. यह गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की तस्वीरें और वीडियो पाकिस्तान भेजता था, जिसके बदले 4-6 हजार रुपये मिलते थे. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. पुलिस जांच जारी है.

राजकोट में एक डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर निजी वीडियो रिकॉर्ड कर 25 लाख रुपये की उगाही के मामले में पुलिस ने डॉ. कमल नांढा को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि उसने 3000 से ज्यादा वीडियो बनाकर स्थानीय पत्रकारों के जरिए ब्लैकमेल किया. राजकोट साइबर क्राइम पुलिस ने 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है, जबकि 11 आरोपी अभी फरार हैं और उनकी तलाश जारी है.

महायुद्ध के 24 दिन हो चुके हैं. खबरदार की शुरुआत अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के ताजा यूटर्न से. डोनाल्ड ट्रंप ने आज शाम ऐलान किया कि ईरान के पावर प्लांट्स और एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर पर होने वाले हमलों को उन्होंने फिलहाल टाल दिया है. ट्रम्प ने कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच पिछले दो दिनों से चली बातचीत के बाद ये फैसला लिया गया है.








