
शामली: दो फीट का ये युवक खोज रहा अपनी दुल्हन, थाने पहुंचकर बोला-मैडम शादी करा दो
AajTak
यूपी के शामली जिले से एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है. शामली के एक युवक ने महिला थाने पहुंचकर पुलिस से गुहार लगाई है कि उसकी शादी करा दी जाए. युवक का कहना है कि उसकी हाइट 2 फीट होने के कारण उसे दुल्हन नहीं मिल पा रही है.
यूपी के शामली जिले से एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है. शामली के एक युवक ने महिला थाने पहुंचकर पुलिस से गुहार लगाई है कि उसकी शादी करा दी जाए. युवक का कहना है कि उसकी हाइट 2 फीट होने के कारण उसे दुल्हन नहीं मिल पा रही है. युवक ने महिला थाने पहुंचकर पुलिस से गुहार लगाई है कि मैडम मेरी शादी करा दो, मैं कब तक कुंवारा रहूंगा. युवक का कहना है कि उसकी हाइट दो फीट होने के कारण उसे दुल्हन नहीं मिल पा रही है और दुल्हन मिल भी जा रही है तो घरवाले शादी नहीं कराते हैं. जिसके बाद अब युवक ने महिला थाने पहुंचकर पुलिस से शादी कराने की मांग कर दी है. हाइट की वजह से नहीं मिल रही है दुल्हन जानकारी के मुताबिक, शामली जनपद के कैराना कस्बे के निवासी 26 वर्षीय युवक मोहम्मद अजीम की हाइट काफी कम है. 2 फीट की हाइट होने के कारण अजीम को दुल्हन नहीं मिल पा रही है. मोहम्मद अजीम पिछले कई महीनों से अपनी शादी को लेकर काफी परेशान हैं. वह लगातार लोगों से अपनी शादी कराने की गुहार लगा रहा है. अब अजीम ने शामली के महिला थाने पहुंचकर पुलिस से शादी कराने की गुहार लगाई है. उसका कहना है कि महिला थाने के साथ-साथ एसडीएम और कोतवाल से भी कई बार शादी कराने की गुहार लगा चुका है. लेकिन उसकी मांग पूरी नहीं हुई.More Related News

Aaj 17 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 17 मार्च 2026, दिन- मंगलवार, चैत्र मास, कृष्ण पक्ष, त्रयोदशी तिथि सुबह 09.23 बजे तक फिर चतुर्दशी तिथि, शतभिषा नक्षत्र, चंद्रमा- कुंभ में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.06 बजे से दोपहर 12.54 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 3.30 बजे से शाम 5 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.












