
‘शादी है…मास्क हटाइए ना’, पैप्स की रिक्वेस्ट पर रश्मिका ने मुस्कुराते हुए दिया पोज
ABP News
रश्मिका मंदाना इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में छाई हुई हैं.वो जल्द ही विजय देवरकोंडा की दुल्हन बनने जा रही हैं. इसी बीच एक्ट्रेस को मुंबई में स्पॉट किया गया.
ोसाउथ के पॉपुलर कपल में से एक माने जाने वाले रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा 26 फरवरी को सात फेरे लेने वाले हैं. रिपोर्ट के अनुसार इस कपल की शादी उदयपुर के एक महल में बेहद ही प्राइवेट तरीके से होगी.उसके बाद हैदराबाद में एक ग्रैंड रिसेप्शन का आयोजन किया जाएगा.
इसी बीच रश्मिका मंदाना को बांद्रा में एक सैलून के बाहर स्पॉट किया गया.इस दौरान रश्मिका ब्लू डेनिम के संग नेवी व्लू लॉन्ग ब्लेजर और ब्लू कैप लगाए नजर आईं. इतना ही नहीं एक्ट्रेस ने अपने फेस को मास्क से कवर कर रखा था. इस बीच जब रश्मिका जब सैलून से बाहर आईं तो पैप्स ने उन्हें मास्क हटाने के लिए कहा.
रश्मिका के चेहरे पर दिखा ब्राइड ग्लो
पहले तो रश्मिका ने मना किया.बाद में पैप्स ने कहा कि शादी है, प्लीज मास्क हटाइए.उसके बाद रश्मिका मास्क हटाती हैं और हंसते-मुस्कुराते हुए कैमरे के सामने पोज देती है. इस दौरान रश्मिका के चेहरे पर एक अलग ही ग्लो देखने को मिला.रश्मिका के फेस पर ब्राइडल ग्लो साफतौर पर नजर आ रहा है.

सास और ननद के साथ ऋषभ रिखिराम का लाइव शो देखने पहुंचीं दीपिका पादुकोण, लोगों ने बांधे तारीफों के पुल
Deepika Padukone: बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण ने हाल ही में सितार वादक ऋषण रिखिराम का लाइव कॉन्सर्ट अटेंड किया. इसमें उनके साथ सास अंजु भवनानी और ननद रितिका भवनानी भी साथ नजर आईं.












