
शादी से ठीक पहले दूल्हा हुआ गायब, फिर भी दुल्हन ने निभाईं रस्में!
AajTak
दूल्हा शादी वाले दिन ही गायब हो गया. जबकि उसी ने शादी के लिए लड़की को प्रपोज किया था. दूल्हे के गायब हो जाने के बाद दुल्हन हैरान रह गई. हालांकि, आखिरी समय तक उसे उम्मीद थी कि दूल्हा वापस आएगा. पर, उसकी उम्मीदों पर पानी फिर गया. लेकिन दुल्हन ने शादी के प्रोग्राम कैंसिल नहीं किए.
शादी वाले दिन दूल्हा अचानक भाग गया. यह सुनकर दुल्हन हैरान रह गई. उसका एकबारगी तो दिल टूट गया, लेकिन फिर उसने शादी के सारे कार्यक्रम बिना दूल्हा के पूरे किए.
यहां तक उसने शादी के फोटो भी बिना दूल्हे के क्लिक करवाए. हैरानी की बात यह है कि होने वाले दूल्हे ने ही लड़की को प्रपोज किया था.
ब्रिटेन के वेल्स की रहने वाली काइली स्टीड की शादी 15 सितंबर को होनी थी. इस शादी के आयोजन पर करीब 10 लाख रुपये खर्च किए गए थे.
लेकिन तभी, काइली को पता चला कि दूल्हा भाग गया है. यह सुनकर काइली का दिल टूट गया. लेकिन, इसके बावजूद उन्होंने मेहमानों के सामने तमाम रस्में, प्रोगाम पहले के मुताबिक ही किए.
पेशे से इंश्योरेंस क्लर्क काइली ने बताया कि दूल्हे का 4 बजे तक इंतजार किया. उससे कई बार संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला.
आखिर वह शादी करने से पीछे क्यों हट गया? इस बारे में उन्हें कोई जानकारी नहीं है. काइली ने बताया कि जैसे ही उन्हें पता चला कि वह नहीं आ रहा है, वह परेशान हो गई थीं.

Chaitra Navratri 2026 Durga Ashtami: चैत्र नवरात्र की दुर्गाष्टमी बहुत ही महत्वपूर्ण तिथि मानी जाती है. इस दिन छोटी कन्याओं का पूजन करने से मां दुर्गा का आशीर्वाद प्राप्त होता है. आज कन्या पूजन के लिए 3 मुहूर्त प्राप्त होंगे. जिसमें पहला मुहूर्त आज सुबह 6 बजकर 16 मिनट से शुरू होगा और समाप्त 7 बजकर 48 मिनट पर होगा.

Chaitra Navratri 2026: देवी कवच पाठ का रहस्य यह है कि इसमें नकारात्मक ऊर्जा को सकारात्मक ऊर्जा में बदलने और साधक को सभी प्रकार की बुराइयों, अकाल मृत्यु, रोग, शत्रुओं, और मुकदमों जैसी बाधाओं से बचाने की अद्भुत शक्ति है. यह कवच मार्कंडेय पुराण का हिस्सा है, जो दुर्गा सप्तशती के अंतर्गत आता है, और इसका पाठ करने से मन शांत होता है, बुद्धि सुरक्षित रहती है, और धन, मान, तथा सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है.

Chaitra Navratri 2026 Diet: फलाहार थाली, व्रत वाली टिक्की-चाट... क्या आप भी ऐसे कर रहे हैं फास्टिंग?
Chaitra Navratri 2026 Diet: अक्सर भूख के कारण लोग फलाहार के नाम पर व्रत में पूरे दिन खाते रहते हैं. लेकिन, नवरात्र के व्रत में कितना खाएं, यह जानना बेहद जरूरी है. क्योंकि फलाहार के नाम पर ज्यादा खाना सेहत पर भारी पड़ सकता है.










