
शादी से किया इनकार तो गर्लफ्रेंड को फंसाने के लिए प्रेमी ने रची साजिश और फिर...
AajTak
मुंबई से सटे महाराष्ट्र के डोंबिवली में युवती के शादी से इनकार करने पर एक सिरफिरे युवक ने खुद की किडनैपिंग की साजिश रच डाली. पुलिस किडनैपर को पकड़ने के लिए रात भर इधर-उधर भागती रही और जब युवक को बरामद किया गया तो उसकी बात सुनकर पुलिस भी हैरान रह गई.
मुंबई से सटे डोंबिवली में लड़की ने शादी से इनकार किया तो उसके प्रेमी ने युवती और उसके परिवार को फंसाने के लिए जो किया वो जानकर आप हैरान रह जाएंगे. प्रेमिका और उसके परिजनों को फंसाने के लिए आरोपी युवक ने खुद की किडनैपिंग की साजिश रची और अपने घरवालों तक संदेश पहुंचा दिया की उसे अगवा कर लिया गया है.
परिजनों द्वारा अगवा किए जाने की शिकायत पर डीसीपी, एसीपी, सीनियर पीआई और पुलिस की टीम रात भर परेशान रही और शहर भर में किडनैपर की तलाश करती रही. आखिरकार 10 घंटे की तहकीकात के बाद रामनगर पुलिस को सिरफिरे प्रेमी को पकड़ने में सफलता मिल गई.
सिरफिरे प्रेमी ने किया कारनामा
सिरफिरा प्रेमी अपने परिवार के साथ डोंबिवली पूर्व के दत्त नगर इलाके में रहता है. पकड़ने जाने के बाद उसने बताया कि वह एक लड़की से प्यार करता था लेकिन लड़की का परिवार शादी के लिए तैयार नहीं था.
रिपोर्ट के मुताबिक लड़की के घरवालों ने आरोपी युवक को समझाने की कोशिश की थी. लड़की के दोस्तों ने भी प्रेमी को समझाया था, लेकिन प्रेमी मानने को तैयार नहीं था. युवती के शादी से इनकार करने के बाद गुस्साए प्रेमी ने लड़की और उसके दोस्तों को झूठे अपराध में फंसाने के लिए खुद की किडनैपिंग की कहानी गढ़ी थी.
इसके बाद युवक ने खुद के कपड़े फाड़ लिए और रात 9 बजे के करीब उसके पिता के मोबाइल पर मैसेज आया. उस मैसेज लिखा हुआ था, ''हमने आपके बेटे को किडनैप किया है, पुलिस को इसकी सूचना मिली तो घर उसका शव ही आएगा.'' घबराए पिता राम नगर थाने पहुंचे और शिकायत दर्ज कराई.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










