
शादी में 50 और अंतिम संस्कार में 20 लोग, बढ़ते कोरोना के बाद दिल्ली सरकार ने लगाई नई पाबंदियां
AajTak
दिल्ली में तेजी से बढ़ते कोरोना मामलों के मद्देनजर दिल्ली सरकार ने दिल्ली में पाबंदियों की लंबी फेहरिस्त जारी कर दी है जो 30 अप्रैल तक जारी रहेंगी. हवाई जहाज से महाराष्ट्र से दिल्ली आने वाले सभी यात्रियों को दिल्ली में एंट्री के लिए 72 घंटे तक पुरानी निगेटिव आरटी- पीसीआर टेस्ट रिपोर्ट दिखानी होगी.
दिल्ली में तेजी से बढ़ते कोरोना मामलों के मद्देनजर अरविंद केजरीवाल सरकार ने आज शनिवार को राष्ट्रीय राजधानी में पाबंदियों की लंबी फेहरिस्त जारी कर दी है जो 30 अप्रैल तक जारी रहेंगी. नए आदेश के बाद अब हवाई जहाज के जरिए महाराष्ट्र से दिल्ली आने वाले सभी यात्रियों को दिल्ली में एंट्री के लिए यात्रा से करीब 72 घंटे तक पुरानी आरटी-पीसीआर टेस्ट की निगेटिव रिपोर्ट दिखानी होगी. नए नियमों के मुताबिक जो लोग महाराष्ट्र से बिना निगेटिव टेस्ट रिपोर्ट के आएंगे. उन्हें 14 दिन क्वारंटाइन किया जाएगा. हालांकि संवैधानिक और सरकार की मशीनरी से जुड़े हुए लोगों को छूट मिलेगी.
जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.










