
'शादी नहीं करोगी तो...', 5 दिन पहले धमकी, फिर अग्निकांड... खौफनाक है दुमका की इस 'अंकिता' की कहानी
AajTak
पहले दुमका की अंकिता और फिर उत्तराखंड की बेटी अंकिता और अब दुमका में ही मारुति को मौत का सामना करना पड़ रहा है. दो अंकिता तो जिंदगी की जंग हार चुकी हैं, लेकिन अब मारुति जिंदगी और मौत के बीच झूल रही है. जानिए इन तीनों लड़कियों की कहानी..
झारखंड का चर्चित अंकिता हत्याकांड अभी तक लोग भूले भी नहीं कि ऐसा ही एक मामला फिर से दुमका में सामने आया है. कहानी वही एक तरफ प्यार की है. लेकिन इस बार आरोपी एक शादीशुदा शख्स है. जिसने बड़ी ही बेरहमी के साथ एक लड़की को पेट्रोल डालकर जला दिया. इस हमले में वो लड़की इस कदर जल गई कि कुछ घंटों बाद ही उसकी मौत हो गई. ये मामला बिल्कुल दुमका की अंकिता जैसा ही है और ऐसा ही कुछ हुआ था उत्तराखंड की अंकिता के साथ. आइए आपको बताते हैं इस खौफनाक वारदात की पूरी दास्तान.
कैसे हुई वारदात? ये दिल दहला देने वाली वारदात दुमका के जरमुंडी थाना क्षेत्र की है. जहां गुरुवार की रात भरतपुर टोला गांव में रहने वाले लोग नींद की आगोश में समा चुके थे. उस वक्त रात के 11 बजे से ज्यादा का समय था. तभी एक घर के दरवाजे पर दस्तक हुई. ये घर था मारुति नाम की लड़की के नाना-नानी का. मारुति ने जैसे ही दरवाजा खोला, राजेश राउत नाम के एक शख्स ने उस पर पेट्रोल उलट दिया. इससे पहले कि वो कुछ समझ पाती या संभल पाती, उस शख्स ने मारुति को आग के हवाले कर दिया और वहां से फरार हो गया. पेट्रोल ने तेजी से आग पकड़ ली. मारुति आग की लपटों में घिर गई. वो मदद के लिए चीखने-चिल्लाने लगी. चीख पुकार सुनकर उसकी नानी जग गई और उसे बचाने की कोशिश करने लगी. मगर तब तक आग ने मारुति को पूरी तरह से अपनी चपेट में ले लिया.
उसकी बुजुर्ग नानी भी इस आग की चपेट में आ गई. दोनों की चीखें सुनकर गांव के लोग भी मौके पर आ पहुंचे और किसी तरह से आग को बुझाया. उसी वक्त गांववाले उन दोनों को गंभीर हालत में इलाज के लिए फूलो झानो मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया. पुलिस को भी सूचना दी गई. पुलिस ने मेडिकल कॉलेज में पहुंचकर मारुति से बात की और उसके बयान दर्ज किए.
पीड़िता मारुति ने बयान में पुलिस को बताया कि उसने राजेश राउत को शादी ने इनकार कर दिया था. बस इसी बात से नाराज होकर उस शख्स ने पेट्रोल डालकर उसे जला दिया. वहां मारुति की नाजुक हालत और बिगड़ रही थी, जिसे देखते हुए डॉक्टरों ने उसे रांची के रिम्स में रेफर कर दिया. डॉक्टरों के मुताबिक मारुति 90 फीसदी तक जल चुकी है. उसका इलाज जारी था. लेकिन कुछ घंटों बाद वो जिंदगी की जंग हार गई.
कौन हैं मारुति? 19 वर्षीय मारुति अपने माता-पिता की इकलौती संतान है. उसके माता-पिता जामा थाना क्षेत्र के भैरवपुर गांव में रहते हैं. उनकी माली हालत ठीक नहीं है. गरीबी में बामुश्किल उनका गुजारा होता है. इसी वजह से मारुति अपने नाना-नानी और मामा के साथ भरतपुर टोला गांव में रहती है. वो रानी सोनावती हाई स्कूल से पढ़ाई कर रही थी. हाल ही में मारुति ने इंटर की परीक्षा में स्कूल टॉप किया था. इसके बाद नाना-नानी और मामा उसे आगे की पढ़ाई के लिए दुमका नहीं भेजना चाहते थे. लेकिन मारुति आगे की पढ़ाई जारी रखना चाहती थी. उसकी पढ़ने की ललक को देखकर उसके मामा ने उसका एडमिशन दुमका एन कॉलेज में फर्स्ट ईयर में करवा दिया था. अब वो वहीं पढ़ रही थी. इसके अलावा मारुति जरमुंडी के कौशल विकास केंद्र से सिलाई कढ़ाई भी सीख रही थी. इसी दौरान घरवालों ने उसकी शादी का इरादा कर लिया और उसका रिश्ता तय कर दिया. कुछ महीनों बाद उसकी शादी होने वाली थी.
आरोपी राजेश राउत से मुलाकात मारुति की मौसी रामगढ़ प्रखंड के महेशपुर गांव में रहती है. मारुति अक्सर अपनी मौसी के घर जाया करती थी. साल 2019 में वहीं मारुति की मुलाकात राजेश राउत नाम के शख्स से हुई थी. 30 वर्षीय राजेश राउत मिस्त्री का काम करता है. लेकिन इसी बीच फरवरी में राजेश राउत की शादी किसी और के साथ हो गई लेकिन वह मारुति को छोड़ना नहीं चाहता था.

मुंबई में अब तक 85 लोगों ने गंभीर बीमारी या दुर्घटना की स्थिति में पैसिव यूथेनेशिया के लिए अपनी सहमति जताई है. शिवसेना (यूबीटी) के बीएमसी समूह नेता अमेय घोले ने बताया कि सुप्रीम कोर्ट के 24 जनवरी 2023 के निर्देशों के अनुसार स्थानीय निकायों के लिए ‘एडवांस मेडिकल डायरेक्टिव’ (AMD) या ‘लिविंग विल’ को स्वीकार करना, सुरक्षित रखना और प्रबंधित करना अनिवार्य है. लिविंग विल एक लिखित दस्तावेज होता है, जिसमें व्यक्ति पहले से यह तय करता है कि भविष्य में गंभीर स्थिति में वह किस तरह का इलाज लेना या न लेना चाहता है. इस पहल से लोगों में अपने चिकित्सा अधिकारों को लेकर जागरूकता बढ़ रही है.

वेस्ट एशिया में बढ़ते तनाव और अमेरिका-ईरान संघर्ष के असर ने कश्मीर के वसंत पर्यटन पर भी असर डालना शुरू कर दिया है. श्रीनगर के बादामवारी और ट्यूलिप गार्डन में फूल पूरी तरह खिले हुए हैं, लेकिन पर्यटकों की संख्या उम्मीद से कम नजर आ रही है. भू-राजनीतिक अस्थिरता और ऊर्जा संकट की आशंका के चलते कई पर्यटक अपनी यात्रा टाल रहे हैं, जिससे पर्यटन कारोबार को झटका लगा है. इससे कश्मीर में पर्यटन से जुड़े व्यवसाय को नुकसान पहुंचा है.

मणिपुर में सुरक्षाबलों का बड़ा एक्शन... उखरूल में 6 अवैध बंकर ध्वस्त, हिंसा रोकने के लिए बड़ी तैनाती
मणिपुर के उखरूल जिले में सुरक्षाबलों ने 6 अवैध बंकर ध्वस्त कर दिए हैं. लितान इलाके में कुकी और नागा समुदायों के बीच बढ़ते तनाव के बीच यह बड़ा एक्शन लिया गया है. क्या है पूरा मामला? जानने के लिए पढ़ें ये पूरी कहानी.










