
शादी के बाद पार्टनर को धोखा देने में सबसे आगे इस देश के लोग, नई स्टडी में खुलासा
AajTak
पार्टनर को धोखा देने के मामले में आयरलैंड के लोग पूरी दुनिया में सबसे आगे हैं. ये खुलासा कनाडा की एक मैरिड डेटिंग साइट के सर्वे में हुआ है. स्टडी के अनुसार आयरलैंड में हर पांच में से एक (20 फीसद) लोग अपने लाइफ पार्टनर को धोखा देते हैं.
पार्टनर को धोखा देने के मामले में आयरलैंड के लोग पूरी दुनिया में सबसे आगे हैं. ये खुलासा कनाडा की एक मैरिड डेटिंग साइट के सर्वे में हुआ है. स्टडी के अनुसार, आयरलैंड में हर पांच में से एक (20 फीसद) लोग अपने लाइफ पार्टनर को धोखा देते हैं. धोखा देने के मामले में जर्मनी का स्थान दूसरे नंबर पर है. यहां के 13 फीसद लोगों ने स्वीकार किया कि वो हर दिन अपने पार्टनर को धोखा देते हैं. इस ग्लोबल स्टडी में कोलंबिया तीसरे (8%), फ्रांस चौथे (6%) और UK पांचवे (5%) स्थान पर है. इस एक्स्ट्रा मैरिटल डेटिंग एप के सर्वे में ज्यादातर लोगों ने ये स्वीकार किया कि वे अपने पार्टनर के अफेयर के बारे में जानने के बाद भी उन्हें माफ कर देंगे. स्टडी में धोखे का पता चलने पर महिलाओं की तुलना में ज्यादातर पुरुष अपने पार्टनर को माफ करने को तैयार दिखे.
Vida VX2 Plus KKR Limited Edition Launch: विडा ने अपना नया इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च कर दिया है, जो एक लिमिटेड एडिशन है. ये इलेक्ट्रिक स्कूटर कोलकाता नाइट राइडर्स की थीम पर बेस्ड है. इसमें कोई मैकेनिकल बदलाव नहीं किया गया है. ये स्कूटर सिंगल चार्ज में 142 किलोमीटर की रेंज ऑफर करता है. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.

CAFE 3 Norms Explained: एक आम आदमी जो पहली बार बाइक से कार पर अपग्रेड करने की सोचता है, तो उसकी विश लिस्ट में बड़ी गाड़ियां नहीं होती हैं. बल्कि एक ऐसी कार होती है, जो छोटी, कम मेंटेनेंस और ज्यादा फ्यूल एफिशिएंट हो. कैफे-3 नॉर्म्स को लेकर जो चर्चा हैं, उसे देखते हुए ऐसा लग रहा है कि आने वाले दिनों में छोटी गाड़ियां महंगी हो जाएंगी.











