
शादी की सालगिरह पर Farah Khan ने पति Shirish Kunder संग शेयर की फोटोज, ट्रोल्स बोले- दोनों बहने लग रहीं
AajTak
फराह खान और शिरीष कुंदर ने 2004 में शादी की थी. अब दोनों 17वीं सालगिरह मना रहे हैं. ऐसे में उनके फैंस और सेलेब्स कपल को शुभकामनाएं दे रहे हैं. इस बीच तस्वीर को लेकर फराह खान को ट्रोल भी किया जाने लगा. कुछ यूजर्स ने कहा कि फोटो में फराह और शिरीष एक जैसे दिख रहे हैं.
बॉलीवुड की जानी मानी निर्देशक और कोरियोग्राफर फराह खान और शिरीष कुंदर की शादी को 17 साल पूरे हो गए है. सालगिरह की खुशी में फराह ने शिरीष के लिए प्यार भरा पोस्ट शेयर किया है. फराह ने शादी के समय शिरीष संग खींची तस्वीर को इंस्टाग्राम पर शेयर किया है. तस्वीर में फराह और शिरीष दोनों बहुत प्यारे लग रहे हैं. लेकिन कुछ यूजर्स इस फोटो की वजह से फराह को ट्रोल भी कर रहे हैं.

हीरोइन थीं 'धुरंधर' रणवीर सिंह की दादी, 'डांसिंग लिली ऑफ पंजाब' कहलाईं, पोते को दी एक्टिंग की विरासत
एक्टर रणवीर सिंह के पेरेंट्स और बहन का फिल्म इंडस्ट्री से कोई लेना-देना नहीं है. लेकिन क्या आप जानते हैं रणवीर की दादी मशहूर एक्ट्रेस रही थीं. उनका नाम चांद बर्क था. रणवीर को एक्टिंग का ये टैलेंट उनकी दादी से ही विरासत में मिला है.












