
शादी की दुनियाभर में हुई चर्चा, लेकिन कपल कभी मिला ही नहीं, हुआ तलाक
AajTak
फेसबुक पर कपल की मुलाकात होती है, इसके बाद दोनों जूम पर शादी करते हैं. लेकिन, अब इस कपल का तलाक हो गया है.
जिस कपल की जूम (Zoom) पर शादी हुई थी. अब उनका तलाक हो गया है. पहले जहां जूम पर हुई शादी ने चर्चा बटोरी थी. अब तलाक सुर्खियों में है.
ब्रिटेन की रहने वाली महिला ने अमेरिका के रहने वाले शख्स से 'वर्चुअली' शादी की थी. दोनों की मुलाकात फेसबुक पर हुई थी. गौर करने वाली बात है कि शादी करने के बाद भी दोनों कभी नहीं मिले थे.
'न्यूयॉर्क पोस्ट' की रिपोर्ट के मुताबिक, ब्रिटेन की रहने वाली 26 साल की ऐस रीवेस (Ayse Reeves) ने अमेरिकी पति 24 वर्षीय डारिन मॉर्टिन (Darrin Martin) से तलाक ले लिया है. दोनों ने वेबकैम पर शादी की थी.
रीवेस ने 'द सन' से बात करते हुए कहा, उन्हें डारिन पर विश्वास नहीं है. उन्होंने ये भी आरोप लगाया कि उनके 'लॉन्ग डिस्टेंस हस्बैंड' का कहीं और अफेयर चल रहा है.
पहले लॉकडाउन में हुई थी दोस्ती 'द सन' की रिपोर्ट में बताया गया है कि कोरोना वायरस की वजह से हुए पहले लॉकडाउन में दोनों के बीच चैटिंग शुरू हुई. इसके बाद नवम्बर 2020 में ये दोनों रिलेशनशिप में आ गए, इस बात की उन्होंने आधिकारिक तौर पर घोषणा भी की थी. वहीं, वीडियो कॉल के दौरान दोनों साथ सोते थे, ताकि एक दूसरे की नजदीकी का एहसास हो सके.
पिछले साल मई में डारिन ने 'स्पेशल डेट नाइट' का प्रस्ताव रखा. फिर उन्होंने प्रपोज किया. जवाब में रीवेस ने कहा कि पिता की परमिशन के बाद वह अपना फैसला सुनाएंगी. बाद में वह मान गईं. 19 अगस्त 2021 को दोनों ने जूम कॉल पर ही शादी कर ली. जिसके बाद इस शादी की काफी चर्चा हुई थी.

Google Pixel 10a यूज करने के बाद आपको इसका रिव्यू बता रहे हैं. ये फोन हाल ही में गूगल ने भारत में लॉन्च किया है. ये गूगल का सबसे सस्ता Pixel स्मार्टफोन है. डिजाइन में कुछ खास नया नहीं है, लेकिन रियर कैमरा को फ्लैट रखा गया है जो प्रीमियम है. रिव्यू में जानते हैं ये फोन रियल वर्ल्ड में कैसा परफॉर्म कर रहा है.

Vida VX2 Plus KKR Limited Edition Launch: विडा ने अपना नया इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च कर दिया है, जो एक लिमिटेड एडिशन है. ये इलेक्ट्रिक स्कूटर कोलकाता नाइट राइडर्स की थीम पर बेस्ड है. इसमें कोई मैकेनिकल बदलाव नहीं किया गया है. ये स्कूटर सिंगल चार्ज में 142 किलोमीटर की रेंज ऑफर करता है. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.

CAFE 3 Norms Explained: एक आम आदमी जो पहली बार बाइक से कार पर अपग्रेड करने की सोचता है, तो उसकी विश लिस्ट में बड़ी गाड़ियां नहीं होती हैं. बल्कि एक ऐसी कार होती है, जो छोटी, कम मेंटेनेंस और ज्यादा फ्यूल एफिशिएंट हो. कैफे-3 नॉर्म्स को लेकर जो चर्चा हैं, उसे देखते हुए ऐसा लग रहा है कि आने वाले दिनों में छोटी गाड़ियां महंगी हो जाएंगी.










