
शादी का झांसा, रेप और ब्लैकमेलिंग... तंग आकर पी लिया तेजाब, दिल्ली में 19 साल की लड़की की दर्दनाक कहानी
AajTak
दिल्ली में एक युवती ने तेजाब पीकर आत्महत्या करने की कोशिश की. आरोप है कि वह अन्य समुदाय के युवक द्वारा शादी का वादा कर लगातार रेप और ब्लैकमेलिंग से तंग आ गई थी.
दिल्ली में 19 साल की युवती ने तेजाब पीकर आत्महत्या करने की कोशिश की जिससे सनसनी फैल गई. लड़की फिलहाल सफदरजंग अस्पताल में जिंदगी और मौत की जंग लड़ रही है. युवती को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में एक अन्य समुदाय के युवको को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. मालूम हुआ कि युवक शादी के झांसा देकर लंबे समय से उसका रेप कर रहा था. साथ ही वह अश्लील वीडियो और कॉल रिकॉर्डिंग बनाकर पीड़िता को ब्लैकमेल भी करता था.
आरोप है कि इतने सब के बाद जब लड़की ने उससे शादी की बात कही तो उसने इंकार कर दिया. इसी कारण से लड़की ने तेजाब पीकर सुसाइड करने की कोशिश की. युवती की मां का आरोप है कि जब उनकी बेटी नाबालिग थी तभी से वह युवक उसका रेप कर रहा था और वह दो बार उसका अबॉर्शन भी करवा चुका था.
उन्होंने ये भी आरोप लगाया कि पुलिस में मुकदमा दर्ज होने पर युवक का पिता लाखों रुपए देकर हम पर मामले को निपटने का दबाव भी दे रहा था. उन्होंने कहा कि वह सिर्फ खास समुदाय की लड़करियों को अपने जाल में फंसाता है और पहले भी उसका संबंध कई लड़कियों से रह चुका है. फिलहाल पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, वहीं पीड़िता का इलाद सफदरजंग अस्पताल में चल रहा है.
Input - अमरदीप कुमार

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










