
'शादी करा दो, नहीं तो दे दूंगा जान', 12 घंटे तक पानी की टंकी पर शोले का 'वीरू' बना रहा प्रेमी
AajTak
बिहार के सुपौल में प्रेमिका को पाने प्रेमी ने शोले फिल्म का रील नहीं, रियल रोल किया है. फिल्म शोले में बसंती के प्यार में जिस तरह वीरू ने पानी टंकी पर चढ़ कर आत्महत्या करने की बात कही थी, ठीक उसी तरह फिल्मी अंदाज में एक युवक पानी टंकी पर चढ़कर रात 8 बजे से सुबह 8 बजे तक हाईवोल्टेज ड्रामा किया.
बिहार के सुपौल में प्रेमिका को पाने प्रेमी ने शोले फिल्म का रील नहीं, रियल रोल किया है. इस शख्स ने उस मशहूर फिल्म को अपनी जिंदगी में उतार दिया. फिल्म शोले में बसंती के प्यार में जिस तरह वीरू ने पानी टंकी पर चढ़ कर आत्महत्या करने की बात कही थी, ठीक उसी तरह फिल्मी अंदाज में एक युवक पानी टंकी पर चढ़कर रात 8 बजे से सुबह 8 बजे तक हाईवोल्टेज ड्रामा किया. मामला निर्मली अनुमंडल मुख्यालय का है जहां शुक्रवार की रात 8 बजे एक युवक, प्रेमिका से शादी कराने की मांग को लेकर पानी की टंकी पर चढ़कर आत्महत्या की धमकी देने लगा. प्रशासन शादी कराने का आश्वासन देकर नीचे उतरने का गुहार लगाता रहा. युवक कभी लड़की को सामने लाने तो कभी लड़की के पिता को सामने लाकर आश्वासन दिलाने की बात कहता रहा. इस तरह रात से सुबह हो गई. लोगों की भारी भीड़ जमा रही. फायर बिग्रेड की गाड़ी बुलाई गई मगर युवक नहीं उतरा.
जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.










