
'शहरों में हर पांचवां व्यक्ति मोटापे का शिकार...', बच्चों की सेहत सुधारने के लिए CBSE लगाएगा 'Oil Boards'
AajTak
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने अपने जागरूकता अभियान का विस्तार करते हुए संबद्ध संस्थानों में 'ऑयल बोर्ड' लगाने की सिफ़ारिश की है.
Oil Board In CBSE Schools: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने हाल ही में अपने स्कूलों में Sugar Board लगाने का सर्कुलर जारी किया था, इसका मकसद था कि बच्चे समझ सकें कि चीनी का ज्यादा सेवन उनके लिए कैसे हानिकारक है. अब सीबीएसई ने स्कूलों में 'Oil Boards' को लगाने का भी फैसला लिया है.
शुगर बोर्ड के बाद अब लगाए जाएंगे ऑयल बोर्ड
इससे पहले, बोर्ड ने स्कूली बच्चों में मीठे खाद्य पदार्थों के सेवन को कम करने के लिए शुगर बोर्ड पहल की घोषणा की थी. इसे एक कदम आगे बढ़ाते हुए, आज जारी एक नए निर्देश में अस्वास्थ्यकर वसा और ऑयलों के अत्यधिक सेवन के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए इसी तरह के दृश्य संकेतों का आह्वान किया गया है.
ऑयल बोर्ड क्या हैं?
सर्कुलर के अनुसार, 'Oil Board' स्कूल परिसर के कैफेटेरिया, लॉबी और मीटिंग रूम जैसे स्थानों पर लगाए जाने वाले पोस्टर या डिजिटल डिस्प्ले हैं. इन बोर्डों का उद्देश्य छात्रों और कर्मचारियों को हाई फैट वाले खाद्य पदार्थों और ऑयलों के सेवन के हानिकारक प्रभावों के बारे में शिक्षित करना है. स्वस्थ खान-पान की आदतों को बढ़ावा देने के लिए ये पोस्टर्स छात्रों को रोज याद दिलाएंगे कि अपनी सेहत का ध्यान रखना है.
पांच में से एक व्यक्ति मोटापे से जूझ रहा है

Aaj 17 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 17 मार्च 2026, दिन- मंगलवार, चैत्र मास, कृष्ण पक्ष, त्रयोदशी तिथि सुबह 09.23 बजे तक फिर चतुर्दशी तिथि, शतभिषा नक्षत्र, चंद्रमा- कुंभ में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.06 बजे से दोपहर 12.54 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 3.30 बजे से शाम 5 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.












