
शशि थरूर से परेशान राहुल गांधी को मुश्किल में डालने का ममता बनर्जी का केरल प्लान कितना असरदार?
AajTak
नीलांबुर उपचुनाव के जरिये ममता बनर्जी ने राहुल गांधी और कांग्रेस को वायनाड में घेरने की पूरी रणनीति बना ली है. पहले से ही गुटबाजी से जूझ रही कांग्रेस को शशि थरूर के बाद अब ममता बनर्जी ने नई टेंशन दे डाली है - और ये मामला उपचुनाव तक ही खत्म नहीं होने वाला है.
ममता बनर्जी अपनी तरफ से राहुल गांधी को परेशान करने का कोई मौका नहीं छोड़तीं. लोकसभा चुनाव के दौरान पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी ने कांग्रेस का क्या हाल किया, सबने देखा ही. और, अगले साल 2026 के पश्चिम बंगाल चुनाव को लेकर भी ममता बनर्जी कांग्रेस को लगातार मैसेज देती आ रही हैं कि कांग्रेस को भी वो बीजेपी जैसा ही दुश्मन मानती हैं.
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष बन चुके राहुल गांधी को टीएमसी सांसद भले ही 'हमारे नेता' कह कर संबोधित कर चुकी हों, लेकिन ममता बनर्जी की राजनीति को देखें तो ऐसा ही लगता है, जैसे जड़ें खोद डालने पर आमादा हों. और, ऊपर से दावा ये कि वो तो INDIA ब्लॉक में भी बनी हुई हैं ही - लेकिन, ये भी विपक्षी गठबंधन का नेतृत्व ममता बनर्जी के अपने हाथ में लेने की कवायद ही साबित हो चुका है, जिसमें तृणमूल कांग्रेस नेता को लालू यादव सहित विपक्ष के कई नेताओं का साथ भी मिल जाता है.
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव तो अभी काफी दूर है, लेकिन उससे पहले ममता बनर्जी ने सीधे राहुल गांधी के प्रिय इलाके वायनाड पर धावा बोल दिया है. राहुल गांधी की जगह अब उनकी बहन प्रियंका गांधी वाड्रा लोकसभा में वायनाड का प्रतिनिधित्व करती हैं.
केरल चुनाव पर नजर टिकाये बैठी कांग्रेस के लिए शशि थरूर तो पहले से मुश्किलें खड़ी करते आ रहे हैं, ममता बनर्जी का केरल प्लान तो ज्यादा ही खतरनाक महसूस हो रहा है. शशि थरूर तो केरल की राजनीति में उचित हिस्सेदारी भर चाहते हैं, ममता बनर्जी तो वायनाड पर ही काबिज हो जाने की तैयारी कर रही हैं.
मुद्दे की बात ये है कि केरल की नीलांबुर विधानसभा सीट पर 19 जून को उपचुनाव होने जा रहा है, नतीजे 23 जून को वोटों की गिनती के साथ ही आ जाएंगे. ध्यान देने वाली बात ये है कि नीलांबुर, वायनाड लोकसभा क्षेत्र में ही आता है.
केरल में कांग्रेस की नई मुसीबत

दिल्ली के पालम इलाके में आज एक बेहद दर्दनाक हादसा हुआ है. आग लगने से यहां 9 लोगों की मौत हो गई. पालम में चार मंजिला बिल्डिंग के ग्राउंड फ्लोर पर कॉस्मेटिक की दुकान में आग लगी थी. आग तेजी से ऊपरी मंजिलों तक फैल गई. मकान में कुल 17 लोग मौजूद थे, जिनमें से कुछ ने ऊपर से कूदकर अपनी जान बचाई, लेकिन बाहर निकलने का एकमात्र रास्ता आग की चपेट में आने के कारण कई लोग अंदर फंस गए.

आज अली लारीजानी, उनके बेटे मोर्तेजा लारीजानी और बासिज फोर्स के कमांडर जनरल गुलामरेज़ा सुलेमानी का जनाज़ा निकाला गया. दावा है कि उनकी अंतिम विदाई देने के लिए तेहरान में 10 लाख से भी ज्यादा लोग सड़कों पर उतरे और इस दौरान तेहरान के इंकलाब Square पर इस युद्ध में अब तक की सबसे ज्यादा भीड़ देखी गई. इजरायल और अमेरिका यही उम्मीद कर रहे थे कि अली लारीजानी की मौत के बाद ईरान में सरकार विरोधी गुट सड़कों पर आएंगे और रिजीम चेंज के लिए नई कोशिशें शुरू होंगी. लेकिन अली लारीजानी के जनाज़े में इकट्ठा हुई इस विशाल भीड़ ने ये बता दिया कि ईरान में रिजीम चेंज करना बहुत मुश्किल काम है.

महायुद्ध के 19 दिन हो चुके हैं. मैं इस वक्त इजरायल के तेल अवीव में हूं. आज की रात महायुद्ध में बहुत गंभीर हो सकती है. क्योंकि महायुद्ध अब बेकाबू होने के मोड़ पर पहुंच सकता है. हमारा मकसद डराना नहीं है. ध्यान से इस बात को कहने की वजह समझिएगा. अमेरिका-इजरायल बनाम ईरान की जंग में एक दूसरे पर ताबड़तोड़ वार-पलटवार हो रहे हैं. ताजा खबर ये है कि इजरायल ने ईरान की सबसे बड़े गैस ठिकाने पर हमला किया है. इजरायल ने ये हमला अमेरिका की मदद से किया है. जो दक्षिण पश्चिम ईरान में है.

अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर की NSA अजित डोभाल संग बैठक, डिफेंस-इंटेलिजेंस समेत कई मुद्दों पर हुई बात
अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने बुधवार को भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल के साथ बैठक की, जिसमें हिंद-प्रशांत क्षेत्र में सुरक्षा और रणनीतिक सहयोग पर चर्चा हुई. दोनों देशों ने डिफेंस, इंटेलिजेंस और टेक्नोलॉजी में साझेदारी मजबूत करने पर जोर दिया.









