
शशि थरूर ने की PM मोदी की तारीफ तो कांग्रेस ने बयान से बनाई दूरी, कहा- ये पार्टी की राय नहीं
AajTak
कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने एक लेख के जरिए पीएम मोदी की तारीफ की थी. उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी की वैश्विक मंच पर एनर्जी, सक्रियता और संवाद की इच्छा को भारत की प्रमुख संपत्ति (प्राइम एसेट) बताया था. हालांकि कांग्रेस पार्टी ने इस बयान से खुद को अलग कर लिया है. कांग्रेस प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने कहा कि ये उनकी (शशि थरूर की) निजी राय हो सकती है.
कांग्रेस ने अपने सांसद शशि थरूर के उस बयान से दूरी बना ली है, जिसमें उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की वैश्विक मंच पर एनर्जी, सक्रियता और संवाद की इच्छा को भारत की प्रमुख संपत्ति (प्राइम एसेट) बताया था. ये टिप्पणी शशि थरूर ने ऑपरेशन सिंदूर से जुड़ी एक रिपोर्ट में की थी, जो सोमवार को एक अखबार में प्रकाशित हुई थी.
कांग्रेस प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए कहा कि यह उनकी (शशि थरूर की) निजी राय हो सकती है, लेकिन यह कांग्रेस पार्टी की राय नहीं है. यह कांग्रेस का विचार नहीं है, हमने प्रधानमंत्री की विदेश नीति और कार्यशैली पर तथ्यों और प्रमाणों के आधार पर अपनी बात रखी है.
ये भी पढ़ें- 'स्टार प्रचारक की लिस्ट में था थरूर का नाम...' कांग्रेस ने नीलांबूर उपचुनाव प्रचार में नहीं बुलाने के दावे को नकाराUS ट्रैवल एडवाइजरी पर भी निशाना
सुप्रिया श्रीनेत ने कहा कि अमेरिका द्वारा भारत के लिए ट्रैवल एडवाइजरी जारी करना देश की छवि को धूमिल करने वाला कदम है, और भारत सरकार को इसका कड़ा विरोध दर्ज कराना चाहिए. उन्होंने केंद्र की विदेश नीति को पूरी तरह फेल बताया.
शशि थरूर ने दिया स्पष्टीकरण बता दें कि मॉस्को (रूस) में एक कार्यक्रम के दौरान शशि थरूर ने स्पष्टीकरण देते हुए कहा कि उनके लेख को बीजेपी में शामिल होने की मंशा के रूप में न देखा जाए. उन्होंने कहा कि ये लेख राष्ट्रीय एकता और भारत के हित में खड़ा होने की भावना से प्रेरित था, न कि किसी पार्टी में शामिल होने के इरादे से लिखा गया था. शशि थरूर ने अपने लेख में ऑपरेशन सिंदूर के बाद की राजनयिक पहलों की तारीफ की और कहा कि यह भारत की दृढ़ता और प्रभावशाली संवाद का उदाहरण है.ये भी पढ़ें- 'कांग्रेस नेतृत्व से मतभेद, लेकिन...', उपचुनाव के प्रचार में अनदेखी पर बोले शशि थरूर
बीजेपी ने शेयर किया लेख प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) ने शशि थरूर के लेख को X पर शेयर किया, जिसे कांग्रेस में संभावित मतभेद के संकेत के रूप में देखा जा रहा है. एजेंसी के मुताबिक राजनीतिक विश्लेषकों ने कहा कि शशि थरूर के बयान से पार्टी नेतृत्व के साथ उनके संबंधों में दरार और गहराने की संभावना है, खासकर तब जब कांग्रेस मोदी सरकार की विदेश नीति को लगातार विफल बता रही है.

ईरान अपने सुरक्षा प्रमुख की मौत के शोक में डूबा हुआ है और इंतकाम की कसमें खा रहा है. उधर इजरायल और अमेरिका इस उम्मीद में हैं कि उसने ईरान के तमाम बड़े नेता, कमांडर और प्रमुख मार दिए हैं, तो अब ईरान सरेंडर करेगा. लेकिन ईरान सरेंडर के मोड में नहीं है. इस बीच दुनिया हैरान है कि जब इजरायल और अमेरिका इतने हमले कर रहा है तो ईरान के सुरक्षा प्रमुख खुद को सुरक्षित क्यों नहीं रख पाए. इजरायल ने कैसे अली लारीजानी को मारा.

जैसे जैसे अमेरिका, इजरायल और ईरान का युद्ध आगे बढ़ रहा है वैसे वैसे तबाही की तस्वीरें सामने आ रही हैं, एक तरफ अमेरिका और इजरायल ईरान को निशाना बना रहे हैं उनके शहरों में धमाके कर रहे हैं. दूसरी ओर ईरान भी पलटवार कर रहा है. लेकिन आज सुबह इजरायली हमले के बाद बेरूत का रिहायशी इलाका कब्रगाह में बदल गया और चीख पुकार मचने लगी, इजरायल ने बेरूत में 22 मंजिला इमारत को निशाना बनाया गया.

दिल्ली-एनसीआर में पश्चिमी विक्षोभ के असर से मौसम अचानक बदल गया है. ठंडी हवाएं, बादल और हल्की बारिश से तापमान में गिरावट आई है और लोगों को गर्मी से राहत मिली है. मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक हल्की बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं का अनुमान जताया है. गुरुवार और शुक्रवार के लिए येलो अलर्ट जारी है. तापमान 27 से 31 डिग्री के बीच रह सकता है और 21 मार्च के बाद मौसम धीरे-धीरे साफ होगा.

16 मार्च को वाराणसी में गंगा में नाव पर इफ्तार पार्टी मनाना कुछ मुस्लिम युवकों को महंगा पड़ गया. बीजेपी और हिंदूवादी संगठन का आरोप है कि, इन लोगों ने रोजा इफ्तार पार्टी करने के बाद गंगा नदी में बिरयानी और हड्डियां फेंक दीं. जैसे ही स्थानीय बीजेपी नेता की ओर से इन लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई, पुलिस हरकत में आई और आनन फानन में 14 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. अब संत समाज और बीजेपी इसे हिंदुओं के खिलाफ सोची समझी साजिश करार दे रहे हैं तो विपक्ष पूछ रहा है कि, गंगा में इफ्तार पार्टी करने से कौन सा कानून तोड़ा गया जो पुलिस ने इन लोगों को गिरफ्तार कर लिया. सवाल है कि, ये कौन लोग हैं जिन्हें यूपी की अमन शांति रास नहीं आ रही.

जेडीयू नेता केसी त्यागी ने पार्टी की सदस्यता का नवीनीकरण न कराकर अपने राजनीतिक रुख को स्पष्ट कर दिया है. उनके इस कदम को बिहार की बदलती राजनीतिक परिस्थितियों और नेतृत्व परिवर्तन की संभावनाओं से जोड़कर देखा जा रहा है. साथ ही, पार्टी के भीतर नई पीढ़ी के उभार और पुराने नेताओं की भूमिका पर भी सवाल उठ रहे हैं.








