
'शशि थरूर अब हमारे नहीं...', सीनियर कांग्रेस लीडर के तीखे बयान से बढ़ी दरार
AajTak
कांग्रेस नेता मुरलीधरन ने ये भी साफ कर दिया कि थरूर अब 'हम हमारे नहीं रहे'. उन्होंने कहा कि थरूर कांग्रेस कार्य समिति (CWC) के सदस्य जरूर हैं, लेकिन उनके हालिया बयानों और रुख ने पार्टी की आंतरिक एकता पर सवाल खड़े कर दिए हैं.
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता के. मुरलीधरन ने रविवार को एक बड़ा बयान देते हुए कहा कि जब तक शशि थरूर राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़े मुद्दे पर अपना रुख नहीं बदलते, तब तक उन्हें तिरुवनंतपुरम में पार्टी के किसी भी कार्यक्रम में नहीं बुलाया जाएगा.
एजेंसी के मुताबिक कांग्रेस नेता मुरलीधरन ने ये भी साफ कर दिया कि शशि थरूर अब 'हम हमारे नहीं रहे'. उन्होंने कहा कि थरूर कांग्रेस कार्य समिति (CWC) के सदस्य जरूर हैं, लेकिन उनके हालिया बयानों और रुख ने पार्टी की आंतरिक एकता पर सवाल खड़े कर दिए हैं. उन्होंने कहा कि वह अब हमारे साथ नहीं हैं, इसलिए उनके बहिष्कार की बात ही नहीं उठती. ये बयान तब आया जब मीडिया ने मुरलीधरन से शशि थरूर के उस बयान पर सवाल किया जिसमें उन्होंने कहा था कि 'देश पहले आता है और पार्टी देश को बेहतर बनाने का माध्यम है.
क्या कहा था शशि थरूर ने? कोच्चि में एक कार्यक्रम के दौरान शशि थरूर ने कहा था कि कई लोग उनकी आलोचना इसलिए कर रहे हैं, क्योंकि उन्होंने हाल ही में देश और सीमाओं से जुड़े घटनाक्रम पर सशस्त्र बलों और केंद्र सरकार का समर्थन किया. शशि थरूर ने यह भी कहा कि मैं अपने रुख पर कायम रहूंगा, क्योंकि मुझे लगता है कि यह देशहित में सही है. उन्होंने यह भी जोड़ा कि जब कोई राष्ट्रीय सुरक्षा के हित में अन्य पार्टियों के साथ सहयोग की बात करता है, तो अपनी ही पार्टी को यह बात विश्वासघात जैसी लगती है, जो एक बड़ी समस्या बन जाती है.के. मुरलीधरन ने पहले भी साधा थरूर पर निशाना बता दें कि के. मुरलीधरन पहले भी थरूर पर निशाना साध चुके हैं, खासकर तब जब थरूर ने एक जनमत सर्वेक्षण शेयर किया था, जिसमें उन्हें यूडीएफ (संयुक्त लोकतांत्रिक मोर्चा) की ओर से केरल का सीएम चेहरा बताया गया था. उस वक्त मुरलीधरन ने कहा था कि उन्हें पहले तय करना चाहिए कि वे किस पार्टी के हैं.'राजनीतिक रास्ता स्पष्ट करें थरूर'
पार्टी में ये विवाद तब और बढ़ा जब शशि थरूर ने एक मलयालम अखबार में आपातकाल के दौरान इंदिरा गांधी की आलोचना करते हुए लेख लिखा था. मुरलीधरन ने इसे लेकर भी थरूर पर हमला बोला और कहा कि अगर वे कांग्रेस के भीतर असहज महसूस कर रहे हैं, तो उन्हें अपना राजनीतिक रास्ता स्पष्ट करना चाहिए.कब से शुरू हुआ टकराव? शशि थरूर और कांग्रेस नेतृत्व के बीच यह टकराव पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद उनके बयानों से और बढ़ गया, जिन्हें पार्टी की लाइन से हटकर माना गया और जिनकी वजह से पार्टी को रक्षात्मक मुद्रा अपनानी पड़ी. ये घटनाक्रम इशारा करता है कि कांग्रेस के भीतर विचारधारा और नेतृत्व को लेकर गहरी खींचतान चल रही है.

गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले गिरोह के सदस्य नौशाद अली उर्फ लालू को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया है. वह पेट्रोल पंप पर पंचर की दुकान की आड़ में काम कर रहा था. गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पहले ही पकड़े जा चुके हैं. यह गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की तस्वीरें और वीडियो पाकिस्तान भेजता था, जिसके बदले 4-6 हजार रुपये मिलते थे. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. पुलिस जांच जारी है.

राजकोट में एक डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर निजी वीडियो रिकॉर्ड कर 25 लाख रुपये की उगाही के मामले में पुलिस ने डॉ. कमल नांढा को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि उसने 3000 से ज्यादा वीडियो बनाकर स्थानीय पत्रकारों के जरिए ब्लैकमेल किया. राजकोट साइबर क्राइम पुलिस ने 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है, जबकि 11 आरोपी अभी फरार हैं और उनकी तलाश जारी है.

महायुद्ध के 24 दिन हो चुके हैं. खबरदार की शुरुआत अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के ताजा यूटर्न से. डोनाल्ड ट्रंप ने आज शाम ऐलान किया कि ईरान के पावर प्लांट्स और एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर पर होने वाले हमलों को उन्होंने फिलहाल टाल दिया है. ट्रम्प ने कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच पिछले दो दिनों से चली बातचीत के बाद ये फैसला लिया गया है.

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.







