
शव वाहन में आई दुल्हन, डेड बॉडीज के बीच कर ली शादी!
AajTak
एक कपल ने श्मशान में ही शादी कर ली. उन्होंने मेहमानों को 1930वीं दशक के कॉस्टयूम में आने के लिए कहा था. लेकिन वेडिंग वेन्यू पहुंचकर मेहमान हैरान रह गए. दुल्हन शववाहन में आई और ताबूतों के बीच उनकी शादी हुई. कपल के इस फैसले पर पहले तो परिवार के लोगों ने ही आपत्ति जताई थी लेकिन बाद में वह मान गए थे.
एक कपल ने शादी के लिए ऐसा वेन्यू चुना जिसे देखकर मेहमान भी हैरान रह गए. कपल ने अपनी जिंदगी के सबसे खास पल को वैसी जगह पर सेलिब्रेट करने का फैसला किया जहां आमतौर पर लोग मातम में पहुंचते हैं. इस कपल ने अंतिम संस्कार स्थल पर ही शादी भी की.
मामला अमेरिका का है. कैलिफोर्निया के रीडली की रहने वाली 27 साल की नोर्मा निनो ने 29 साल के एक्सेल से शादी कर ली है. शादी के लिए नोर्मा शववाहन में पहुंची थीं. उन दोनों ने ताबूतों से घिरी जगह पर शादी कर ली.
आमतौर पर वहां शादी के लिए दुल्हन सफेद ड्रेस पहनती हैं. लेकिन इस यूनिक शादी के लिए नोर्मा ने ब्लैक ड्रेस पहना था. हालांकि, शादी में आए ज्यादातर लोग इस अनोखे वेडिंग थीम को देख हैरान रह गए. लेकिन ताबूत बनाने का काम करनेवाली नोर्मा ने शादी को ‘परफेक्ट’ बताया.
नोर्मा ने कहा- श्मशान में ही मुझे शादी करनी थी. यह शहर का पहला ऐसा श्मशान है जिसे महिलाएं चलाती हैं. यह मेरी जिंदगी का अहम हिस्सा है क्योंकि मैंने यहां सालों तक काम किया है. हैलोवीन-थीम वेडिंग मेरे लिए परफेक्ट है, क्योंकि मुझे हैलोवीन बहुत पसंद है.
नोर्मा ने आगे कहा- मेरी फैमिली अंधविश्वासी है तो शुरुआत में वे लोग इस तरह की शादी से डरे हुए थे. लेकिन शादी के दिन सभी लोगों ने मुझे बताया कि कैसे मेरी वजह से उन लोगों ने एक अलग तरह की शादी को एन्जॉय किया.
खास बात यह भी है कि शादी के लिए नोर्मा ने सभी मेहमानों को 1930वीं दशक की स्टाइल में कॉस्टयूम पहनकर आने को कहा था.

Google Pixel 10a यूज करने के बाद आपको इसका रिव्यू बता रहे हैं. ये फोन हाल ही में गूगल ने भारत में लॉन्च किया है. ये गूगल का सबसे सस्ता Pixel स्मार्टफोन है. डिजाइन में कुछ खास नया नहीं है, लेकिन रियर कैमरा को फ्लैट रखा गया है जो प्रीमियम है. रिव्यू में जानते हैं ये फोन रियल वर्ल्ड में कैसा परफॉर्म कर रहा है.

Vida VX2 Plus KKR Limited Edition Launch: विडा ने अपना नया इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च कर दिया है, जो एक लिमिटेड एडिशन है. ये इलेक्ट्रिक स्कूटर कोलकाता नाइट राइडर्स की थीम पर बेस्ड है. इसमें कोई मैकेनिकल बदलाव नहीं किया गया है. ये स्कूटर सिंगल चार्ज में 142 किलोमीटर की रेंज ऑफर करता है. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.

CAFE 3 Norms Explained: एक आम आदमी जो पहली बार बाइक से कार पर अपग्रेड करने की सोचता है, तो उसकी विश लिस्ट में बड़ी गाड़ियां नहीं होती हैं. बल्कि एक ऐसी कार होती है, जो छोटी, कम मेंटेनेंस और ज्यादा फ्यूल एफिशिएंट हो. कैफे-3 नॉर्म्स को लेकर जो चर्चा हैं, उसे देखते हुए ऐसा लग रहा है कि आने वाले दिनों में छोटी गाड़ियां महंगी हो जाएंगी.










