
शर्मनाक! बिरयानी के साथ मांगा एक्स्ट्रा रायता, रेस्टोरेंट कर्मचारियों ने पीट-पीटकर की हत्या
AajTak
हैदराबाद में बेहद शर्मनाक मामला सामने आया है. बिरयानी के साथ एक्सट्रा रायता मांगने पर रेस्टोरेंट कर्मचारियों ने पीट-पीटकर एक शख्स की हत्या कर दी. युवक का नाम लियाकत बताया जा रहा है जो अपने दोस्तों के साथ वहां बिरयानी खाने पहुंचा था. रायता को लेकर उसके दोस्तों और कर्मचारियों के बीच झड़प हो गई थी. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.
तेलंगाना के हैदराबाद में एक रेस्टोरेंट में बिरयानी के साथ एक्स्ट्रा रायता मांगना ग्राहक को भारी पड़ गया और उसकी पीट-पीट कर हत्या कर दी गई. दरअसल लियाकत नाम का एक शख्स अपने दोस्तों के साथ पंजागुट्टा इलाके में मेरिडियन रेस्टोरेंट में बिरयानी खाने गया था.
इस दौरान लियाकत ने रेस्टोरेंट कर्मचारियों से एक्सट्रा दही रायता मांग लिया जिसको लेकर विवाद शुरू हो गया. इसके बाद लियाकत, उसके दोस्तों और रेस्टोरेंट कर्मचारियों में मारपीट शुरू हो गई. मौके पर पुलिस बुलाई गई.
दोनों पक्षों को पंजागुट्टा पुलिस स्टेशन ले जाया गया जहां बयान दर्ज करने के दौरान लियाकत ने सीने में दर्द की शिकायत की और वहीं गिर गया. उसे तुरंत नजदीकी अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया गया. पुलिस ने पीड़ित के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.
इस घटना को लेकर पुलिस ने बताया कि मारे गए शख्स लियाकत की उम्र करीब 30 साल थी और वो चंद्रयानगुट्टा का रहने वाला था. पुलिस के मुताबिक वो अपने तीन दोस्तों के साथ मेरिडियन रेस्टोरेंट में बिरयानी खाने गया था जहां रायते को लेकर विवाद हो गया और फिर कर्मचारियों ने उसकी पिटाई कर दी.
एक अधिकारी ने बताया कि विवाद बढ़ने के बाद किसी ने पुलिस को इसकी सूचना दी. दोनों पक्षों को थाने लाया गया जहां पूछताछ हो रही थी. हालांकि इस दौरान लियाकत को ज्यादा चोट नहीं आई थी लेकिन उसे पहले उल्टियां होने लगी और वो थाने में ही गिर गया. बाद में उसे मृत घोषित कर दिया गया.

युद्ध को लेकर आखिर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप चाहते क्या हैं, उनकी रणनीति क्या है? दुनिया के मन में ऐसे कई सवाल उठ रहे हैं. एक ओर ट्रंप ने ईरान में सत्ता परिवर्तन और अच्छी बातचीत होने और होर्मुज पर गिफ्ट मिलने की बात की है. पाकिस्तान के जरिये ईरान को 15 सूत्री प्रपोजल भेजे जाने का भी दावा है. तो दूसरी ओर पश्चिम एशिया में अमेरिकी सैनिकों की तैनाती बढ़ रही है. अमेरिका के 1000 अतिरिक्त हवाई सैनिक वहां भेजे जाने की रिपोर्ट्स हैं. पिछले हफ्ते 3 युद्धपोतों के साथ अतिरिक्त नौसैनिकों के रवाना होने की खबर आई थी. अमेरिकी कैंप से आ रहे विरोधाभाषी दावों के बीच ईरान के तेवर कड़े हैं. ईरान बातचीत से इनकार कर रहा है.

Indore Viral Video Truth: इंदौर में पेट्रोल-डीजल की किल्लत की अफवाहों के बीच 149 रुपये लीटर पेट्रोल बिकने के एक वीडियो ने आग में घी डालने का काम किया. सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो ने न केवल जनता को डराया, बल्कि प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े कर दिए. हालांकि, जब जांच हुई तो कहानी के पीछे का तकनीकी सच कुछ और ही निकला.

आज का दंगल ईरान युद्ध को लेकर भारत में चल रही तैयारी पर है. ईरान जंग के हालात को देखते हुए सरकार ने दिल्ली में बड़ी बैठक बुलाई है. पार्लियामेंट हाउस में ये बैठक थोड़ी देर में शुरू होने वाली है जिसमें सभी दलों के 2-2 प्रतिनिधियों को बुलाया गया है. ये बैठक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हो रही है जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस जयशंकर, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजीजू और ऊर्वरक मंत्री जेपी नड्डा समेत विदेश सचिव भी शामिल रहेंगे.

ईरान ने बहुत बड़ा दावा किया है ईरान का कहना है कि उसने अमेरिकी नौसेना ने यूएसएस अब्राहम लिंकन विमानवाहक पोत पर हमला किया है ईरान ने अमेरिका के इस एयर क्राफ्ट कैरियर पर क्रूज मिसाइल हमले का दावा किया है. अमेरिका की तरफ से इस हमले पर अभी तक कुछ नहीं कहा गया है. USS अब्राहम लिंकन परमाणु इंजन से चलने वाले निमित्ज श्रेणी का विमानवाहक पोत है. विमानवाहक पोत होने का मतलब एक ऐसे जंगी जहाज होने से है जिसपर फाइटर जेट उतर सकते हैं, यहां डेरा डाल सकते हैं और यहां से उड़ान भर सकते हैं.









