
शरीर में दिख रहे ये 10 लक्षण बड़ी बीमारी का संकेत! देर होने से पहले पहचानिए
AajTak
इन संकेतों को अगर समय रहते भांप लिया जाए तो बीमारियों का बड़ा संकट सिर से टल सकता है. डॉक्टर्स खुद मानते हैं कि ये वॉर्निंग साइन को पहचानकर आप अपनी सेहत का अंदाजा लगा सकते हैं.
हमारा शरीर अक्सर तमाम तरह की बीमारियों के बारे में संकेत देता है, लेकिन लोग इन्हें देखकर भी नजरअंदाज कर देते हैं. ऐसे वॉर्निंग साइन अगर आप समय रहते भांप लें तो बीमारियों का बड़ा संकट सिर से टल सकता है. डॉक्टर्स खुद मानते हैं कि ये वॉर्निंग साइन पहचानकर आप अपनी सेहत का अंदाजा लगा सकते हैं. 1. यूरीन- वॉशरूम जाते वक्त कभी आपने अपने यूरीन के रंग को गौर से देखा है? यूरीन का रंग भी आपको हेल्थ के बारे में बता सकता है. डॉक्टर्स का कहना है कि यूरीन का रंग सामान्य तौर पर हल्का पीला होना चाहिए. साथ ही इस बात का भी ख्याल रखना चाहिए कि उसमें कोई तेज दुर्गंध ना आ रही हो. अगर ऐसा नहीं है तो चिंता कि कोई बात नहीं है. 2. खराब नाखून- होंठ की तरह आपके नाखून भी आपके फिट या अनफिट होने की ओर इशारा करते हैं. हाथ या पैर के नाखूनों में अजीब सी लकीरें, निशान या उनका रंग बदलना आपके अस्वस्थ होने की ओर इशारा करता है. इनका रंग हमेशा लाल होना चाहिए. शरीर किसी गंभीर रोग की चपेट में तो नहीं, नाखून इससे जुड़ा संकेत दे सकते हैं.More Related News

Aaj 17 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 17 मार्च 2026, दिन- मंगलवार, चैत्र मास, कृष्ण पक्ष, त्रयोदशी तिथि सुबह 09.23 बजे तक फिर चतुर्दशी तिथि, शतभिषा नक्षत्र, चंद्रमा- कुंभ में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.06 बजे से दोपहर 12.54 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 3.30 बजे से शाम 5 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.












