
शराब बेचकर सरकार की बढ़ाई कमाई, इस राज्य ने किया सम्मानित
AajTak
यह मामला करुर जिला प्रशासन से जुड़ा हुआ है. ये कर्मचारी शराब बेचने वाली सरकारी कंपनी TASMAC में काम करते हैं. गणतंत्र दिवस के जश्न के दरान TASMAC के कुछ कर्मचारियों को जिला कलेक्टर ने सम्मानित किया था. इससे जुड़ा एक सर्टिफिकेट सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है, जिसमें कहा गया है कि इन कर्मचारियों को सरकारी कंपनी के लिए शराब बेचकर राजस्व जुटाने के लिए सम्मानित किया गया है.
तमिलनाडु में गणतंत्र दिवस समारोह के दौरान 350 कर्मचारियों को सम्मानित किया है. लेकिन कर्मचारियों को सम्मानित किए जाने के इस मामले ने तूल पकड़ लिया है.
यह मामला करुर जिला प्रशासन से जुड़ा हुआ है. ये कर्मचारी शराब बेचने वाली सरकारी कंपनी TASMAC में काम करते हैं. गणतंत्र दिवस के जश्न के दरान TASMAC के कुछ कर्मचारियों को जिला कलेक्टर ने सम्मानित किया था. इससे जुड़ा एक सर्टिफिकेट सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है, जिसमें कहा गया है कि इन कर्मचारियों को सरकारी कंपनी के लिए शराब बेचकर राजस्व जुटाने के लिए सम्मानित किया गया है.
कुछ कार्यकर्ताओं और विपक्षी नेताओं ने इस सर्टिफिकेट को लेकर जिला प्रशासन पर सवाल उठाया है. जब इंडिया टुडे ने करुर जिला कलेक्टर से इस संबंध में बात की थी तो उन्होंने दावा किया कि इस सर्टिफिकेट से छेड़छाड़ की गई है. उन्होंने इस पूरे मामले को अनावश्यक और तिल का ताड़ बना देने वाला बताते हुए कहा कि अच्छा काम करने वाले कर्मचारियों को गणतंत्र दिवस और स्वतंत्रता दिवस समारोहों पर सम्मानित करना आम बात है.
बता दें कि गणतंत्र दिवस पर जिला प्रशासन ने 350 से अधिक कर्मचारियों को सम्मानित किया था, जिसमें सफाई कर्मचारी, ओवरहेड टैंक वर्कर्स जैसे राज्य कर्मचारी थी.

मिडिल ईस्ट की जंग अब बेहद खतरनाक मोड़ पर पहुंच गई है. एक तरफ डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध खत्म करने के लिए 'एग्जिट प्लान' की बात की है, तो दूसरी तरफ इजरायल ने ईरान पर हमले और तेज करने की चेतावनी दी है. शनिवार को ईरान के नतांज परमाणु संयंत्र पर बड़ा हमला हुआ, जिसके बाद ईरान ने अपने दुश्मनों को चेतावनी देते हुए दुनिया भर के पर्यटन स्थलों को निशाना बनाने की धमकी दी है.

नागर विमानन मंत्रालय ने घरेलू हवाई किरायों पर लगाई गई अस्थायी सीमा (Fare Caps) को वापस लेने का फैसला किया है. पिछले साल इंडिगो (IndiGo) एयरलाइंस के संकट के बाद टिकटों की आसमान छूती कीमतों को नियंत्रित करने के लिए सरकार ने यह पाबंदी लगाई थी. हालांकि एयरलाइंस कंपनियों को स्पष्ट चेतावनी दी गई है कि वे जिम्मेदारी से किराए तय करें और यात्रियों के हितों का ध्यान रखें।

हिमाचल प्रदेश में आर्थिक दबाव के चलते मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने अपने समेत मंत्रियों, विधायकों और वरिष्ठ अधिकारियों की सैलरी का एक हिस्सा 6 महीने के लिए टालने का फैसला किया है. हालांकि, ग्रुप-सी और ग्रुप-डी कर्मचारियों को पूरी सैलरी मिलेगी. वहीं सरकार ने मेडिकल स्टाफ, आंगनवाड़ी और आशा कार्यकर्ताओं सहित कई वर्गों के मानदेय में बढ़ोतरी की है. विधायक योजनाओं की सीमा भी बढ़ाई गई है. सरकार का कहना है कि हालात सुधरने पर रोकी गई राशि वापस दी जाएगी.

झारखंड के लातेहार में दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि चार गंभीर रूप से घायल हो गए. हादसा बरवाटोली गांव के पास हुआ. घायलों को बालूमाथ अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां दो की हालत नाजुक होने पर रिम्स रेफर किया गया. पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है.

मध्य-पूर्व में जारी जंग का असर भारत की अर्थव्यवस्था पर दिखने लगा है. तेल कीमतें 70 से बढ़कर 110 डॉलर पार पहुंचीं, जिससे पेट्रोल-डीजल महंगे हुए और महंगाई का दबाव बढ़ा. ईरान-अमेरिका-इजरायल संघर्ष के बीच स्ट्रेट ऑफ होर्मुज संकट ने सप्लाई प्रभावित की. इसका असर ट्रांसपोर्ट, रुपया, सरकारी खर्च और आम लोगों की बचत पर पड़ रहा है.

बादशाह ने विवादित 'टटीरी' गाने पर माफी मांगी, लेकिन पुलिस जांच जारी है. शिबास कबिराज ने कहा कि कानून के अनुसार कार्रवाई होगी. महिला आयोग ने भी नोटिस जारी किया है. गन कल्चर वाले गानों पर भी सख्ती की बात कही गई है. इसी बीच हरियाणा पुलिस ने साइबर अपराध और रंगदारी कॉल्स रोकने के लिए 'अभेद्य' ऐप लॉन्च किया.







