
शराब पीकर Kiss करना पति को पड़ा भारी, पत्नी ने काट ली जीभ
AajTak
एक शख्स ने शराब पीने के बाद अपनी बीवी को किस करने की कोशिश की. इसका महिला ने विरोध किया. बावजूद इसके जब वो नहीं माना और जबरन किस करने लगा तो महिला ने तब तक दांतों से जीभ को काटा, जब तक खून नहीं निकल आया. ये हैरान कर देना वाला मामला आंध्र प्रदेश का है.
आंध्र प्रदेश के कुरनूल से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां एक शख्स ने शराब पीने के बाद अपनी बीवी को किस किया तो महिला ने उसकी जीभ ही काट ली. इतना ही नहीं महिला ने तब तक उसकी जीभ को काटा, जब तक खून नहीं निकलने लगा. घायल को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
ये मामला कुरनूल जिले के जोन्नागिरी पुलिस थाना क्षेत्र के एक इलाके का है. यहां एक महिला ने अपने पति की जीभ काट ली. आरोप है कि पति ने शराब पीने के बाद उसे किस करने की कोशिश की. इसका उसने विरोध किया, क्योंकि वो नशे में था.
जबरन किस की तो दांत से काट ली जीभ
इसके बाद भी वो नहीं माना और जबरन किस करने लगा तो महिला ने दांत से तब तक जीभ काटी, जब तक कि उससे खून नहीं निकलने लगा. इस घटना के बाद आनन-फानन घायल को अस्पताल पहुंचाया गया.
एनटीआर में पत्नी ने काटा पति का प्राइवेट पार्ट
आंध्र प्रदेश से ही पति-पत्नी के विवाद से जुड़ा हैरान कर देने वाला एक और मामला भी सामने आया है. एनटीआर जिले में एक शख्स ने पहली पत्नी से अलग होने के बाद दूसरी शादी की थी.

गुजरात के नवसारी जिले के चिखली तालुका में 38 वर्षीय एक व्यक्ति को अपनी लिव-इन पार्टनर की 13 और 14 वर्षीय दो नाबालिग बेटियों से बार-बार बलात्कार करने और उनमें से एक को गर्भवती करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. पुलिस के अनुसार, जब 14 वर्षीय लड़की को पेट दर्द हुआ तो मेडिकल जांच में उसकी गर्भावस्था का पता चला. इसके बाद दोनों लड़कियों ने खुलासा किया कि आरोपी पिछले कई महीनों से उनके साथ बार-बार बलात्कार कर रहा था.

जंगल में बंदरों के साथ क्रूरता... गले और जबड़े में धंसे मिले नुकीले तीर, आरोपियों पर 25 हजार का इनाम
महाराष्ट्र के ठाणे जिले में स्थित येऊर जंगल में दो बंदरों को तीर मारकर घायल कर दिया गया. यह मामला सामने आया तो खबर वन विभाग के अधिकारियों तक पहुंची. अब इस मामले को लेकर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर तीन टीमें गठित की गई हैं. वहीं आरोपियों के बारे में जानकारी देने वालों के लिए 25,000 का इनाम घोषित किया गया है.

डोनाल्ड ट्रंप के दोबारा अमेरिका की सत्ता में काबिज होने के बाद से ही दुनिया उनके लिए गए बड़े फैसलों से दो-चार हो रही है. इसमें रेसिप्रोकल टैरिफ, वेनेजुएला के राष्ट्रपति को बंधक बनाए जाने, नोबल पुरस्कार या इजरायल के साथ मिलकर ईरान पर हमले का हालिया फैसले शामिल है. कुल मिलाकर दुनियाभर में राष्ट्रपति ट्रंप की मनमानी की चर्चा जोरों पर है. इसी पर आधारित है 'सो सॉरी' का ये गुदगुदा देने वाला एपिसोड.

आंध्र प्रदेश के मार्कपुरम जिले में एक भीषण सड़क हादसे में 10 लोगों की मौत हो गई. रायवरम के पास लकड़ी की खदानों के नजदीक एक ट्रक ने एक निजी ट्रैवल बस को टक्कर मार दी. अचानक लगी आग में बस पूरी तरह जलकर खाक हो गई. इस घटना में 10 लोग जिंदा जल गए सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल कर्मियों मौके पर पहुंचकर बचाव अभियान शुरू किया. दुर्घटना के समय बस में कितने लोग सवार थे, इसकी अभी पुष्टि नहीं हो पाई है.









