
शराब नीति में बदलाव से लेकर 100 करोड़ की रिश्वत तक... मनीष सिसोदिया से CBI करेगी ये 5 सवाल
AajTak
दिल्ली की एक्साइज पॉलिसी 2021-22 में गड़बड़ी करने के आरोप में राज्य के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया को सीबीआई ने गिरफ्तार कर लिया है. अदालत ने जांच एजेंसी को उनकी 5 दिन की रिमांड दे दी है. इस दौरान सिसोदिया से कई सवाल जवाब होंगे. CBI सूत्रों ने इन सवालों के बारे में आजतक को जानकारी दी है.
दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया को शराब नीति में हुए कथित घोटाले के मामले में CBI ने गिरफ्तार कर लिया है. CBI को अदालत से सिसोदिया की 5 दिन की रिमांड हासिल करने में भी कामयाबी मिल गई है. लेकिन सवाल यह है कि आखिर इन 5 दिनों में जांच एजेंसी सिसोदिया से क्या सवाल करेगी? जांच एजेंसी से जुड़े सूत्रों ने आजतक को सिसोदिया से किए जाने वाले 5 सवालों के बारे में जानकारी दी है.
1. सूत्रों की मानें तो सबसे पहले CBI सिसोदिया से 100 करोड़ रुपए की रिश्वत के मामले में पूछताछ करेगी. आरोप है कि यह रिश्वत पैसे देने वालों के पक्ष में शराब नीति तैयार करने के एवज में विजय नायर नामक शख्स को दिए गए. दावे के मुताबिक नायर को सिसोदिया का करीबी माना जाता है. पैसे दक्षिण भारत के एक बड़े समूह ने एडवांस के तौर पर दिए थे.
2. सूत्रों के मुताबिक रिश्वत के पैसे हवाला चैनल के जरिए मिले थे, जिसे विजय नायर ने आम आदमी पार्टी तक पहुंचाया. इन सवालों को लेकर भी सिसोदिया से पूछताछ होगी.
3. जांच एजेंसी से जुड़े सूत्रों का यह भी दावा है कि मनीष सिसोदिया ने आबकारी मंत्री और मंत्रियों के समूह (GOM) के सदस्य के रूप में कैबिनेट नोट में कुछ बदलाव कर हेरफेरी की.
4. सूत्रों का दावा है कि सिसोदिया ने 2021-22 में आबकारी नीति से जुड़े कुछ स्टेकहोल्डर्स की मोनोपॉली स्थापित करने के लिए गलत बदलाव किए.
5. सीबीआई के पास सवालों का आधार दिखाने के लिए मौखिक के अलावा कई दस्तावेजी सबूत भी हैं, जिनका मनीष सिसोदिया से सामना कराया जाएगा.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










