
शराब दुकान का लाइसेंस दिलाने के नाम पर किसान से ठगी, लगाया 1.44 करोड़ का चूना
AajTak
महाराष्ट्र के नासिक में 29 साल के किसान से शराब की दुकान का लाइसेंस दिलाने के नाम पर 1.44 करोड़ रुपये की ठगी हुई. आरोपी ने रकम लेकर 61 लाख मालिक को दिए, शेष 83 लाख गबन कर लिए. पीड़ित की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज कर जांच जारी है.
महाराष्ट्र के नासिक में एक 29 साल के एक किसान से एक व्यक्ति ने कथित तौर पर 1.44 करोड़ रुपये की ठगी की है. आरोपी ने किसान को नवी मुंबई में शराब की दुकान का लाइसेंस दिलाने का वादा किया था. पुलिस ने मंगलवार को ये जानकारी दी है. आरोपी ने पीड़ित को यह भरोसा दिलाया था कि वह नवी मुंबई के पनवेल स्थित एक शराब की दुकान का लाइसेंस उसके मालिक से उसके नाम पर ट्रांसफर करवा सकता है.
ऐसे में निफाड़ निवासी पीड़ित ने उस पर भरोसा करके अपने भाई के साथ मिलकर जुलाई 2024 से इस साल जनवरी के बीच कई किश्तों में उसे 1.44 करोड़ रुपये का भुगतान किया. एमएफसी पुलिस स्टेशन के एक अधिकारी ने ये जानकारी दी. उन्होंने बताया कि रकम वसूलने के बाद, आरोपी ने शराब की दुकान के मालिक को कथित तौर पर 61 लाख रुपये का भुगतान किया था. वहीं उसने बाकी के 83 लाख रुपये का गबन कर लिया. आखिरकार पीड़ित को लाइसेंस हासिल नहीं हुआ.
जब पीड़ित ने आरोपी से लाइसेंस की स्थिति और किए गए भुगतान के बारे में पूछताछ की, तो आरोपी ने सबूत तौर पर कुछ चेक जारी कर दिए. अधिकारी ने कहा, 'उसके दिए सभी चेक बाउंस हो गए, जिससे संदेह और बढ़ गया. आरोपी ने न तो रकम वापस की और न ही पीड़ित के नाम पर लाइसेंस का ट्रांसफर सुनिश्चित किया.'
पुलिस ने बताया कि पीड़ित की शिकायत के आधार पर 23 अगस्त को भारतीय न्याय संहिता की धारा 318(4) (धोखाधड़ी) के तहत आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई. उन्होंने बताया कि मामले की विस्तृत जांच चल रही है.

सीजेआई सूर्यकांत एक मामले की सुनवाई के दौरान उस वक्त नाराज हो गए, जब याचिकाकर्ता निखिल कुमार पुनिया के पिता ने CJI के भाई को फोन कर दिया. मामला बौद्ध धर्म अपनाकर अल्पसंख्यक आरक्षण मांगने से जुड़ा है. सुप्रीम कोर्ट पहले ही इसे 'नए तरह का धोखा' बताते हुए जांच के आदेश दे चुका है. सीजेआई ने इसे गंभीर कदाचार मानते हुए अवमानना की चेतावनी दी.

युद्ध को लेकर आखिर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप चाहते क्या हैं, उनकी रणनीति क्या है? दुनिया के मन में ऐसे कई सवाल उठ रहे हैं. एक ओर ट्रंप ने ईरान में सत्ता परिवर्तन और अच्छी बातचीत होने और होर्मुज पर गिफ्ट मिलने की बात की है. पाकिस्तान के जरिये ईरान को 15 सूत्री प्रपोजल भेजे जाने का भी दावा है. तो दूसरी ओर पश्चिम एशिया में अमेरिकी सैनिकों की तैनाती बढ़ रही है. अमेरिका के 1000 अतिरिक्त हवाई सैनिक वहां भेजे जाने की रिपोर्ट्स हैं. पिछले हफ्ते 3 युद्धपोतों के साथ अतिरिक्त नौसैनिकों के रवाना होने की खबर आई थी. अमेरिकी कैंप से आ रहे विरोधाभाषी दावों के बीच ईरान के तेवर कड़े हैं. ईरान बातचीत से इनकार कर रहा है.

Indore Viral Video Truth: इंदौर में पेट्रोल-डीजल की किल्लत की अफवाहों के बीच 149 रुपये लीटर पेट्रोल बिकने के एक वीडियो ने आग में घी डालने का काम किया. सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो ने न केवल जनता को डराया, बल्कि प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े कर दिए. हालांकि, जब जांच हुई तो कहानी के पीछे का तकनीकी सच कुछ और ही निकला.

आज का दंगल ईरान युद्ध को लेकर भारत में चल रही तैयारी पर है. ईरान जंग के हालात को देखते हुए सरकार ने दिल्ली में बड़ी बैठक बुलाई है. पार्लियामेंट हाउस में ये बैठक थोड़ी देर में शुरू होने वाली है जिसमें सभी दलों के 2-2 प्रतिनिधियों को बुलाया गया है. ये बैठक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हो रही है जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस जयशंकर, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजीजू और ऊर्वरक मंत्री जेपी नड्डा समेत विदेश सचिव भी शामिल रहेंगे.

ईरान ने बहुत बड़ा दावा किया है ईरान का कहना है कि उसने अमेरिकी नौसेना ने यूएसएस अब्राहम लिंकन विमानवाहक पोत पर हमला किया है ईरान ने अमेरिका के इस एयर क्राफ्ट कैरियर पर क्रूज मिसाइल हमले का दावा किया है. अमेरिका की तरफ से इस हमले पर अभी तक कुछ नहीं कहा गया है. USS अब्राहम लिंकन परमाणु इंजन से चलने वाले निमित्ज श्रेणी का विमानवाहक पोत है. विमानवाहक पोत होने का मतलब एक ऐसे जंगी जहाज होने से है जिसपर फाइटर जेट उतर सकते हैं, यहां डेरा डाल सकते हैं और यहां से उड़ान भर सकते हैं.








