
शराब घोटाले से दिल्ली को 2 हजार करोड़ का नुकसान हुआ... BJP के CAG रिपोर्ट दावे पर AAP ने किया पलटवार
AajTak
दिल्ली की चुनावी जंग के बीच बीजेपी ने CAG रिपोर्ट का हवाला देकर शराब घोटाले को मुद्दा बनाया है. बीजेपी का कहना है कि लीक हुई CAG रिपोर्ट में शराब घोटाले से दिल्ली को 2 हजार करोड़ का नुकसान हुआ है. वहीं, AAP सांसद संजय सिंह ने बीजेपी पर पलटवार किया है और पूछा- कैग रिपोर्ट कहां है?
दिल्ली में विधानसभा चुनाव के बीच कथित शराब घोटाला बड़ा मुद्दा बन गया है. भारत के नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (CAG) रिपोर्ट का हवाला देकर बीजेपी ने सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी को घेरा है. बीजेपी का दावा है कि शराब नीति घोटाले से दिल्ली को 2 हजार करोड़ से ज्यादा का नुकसान हुआ है. दावा किया कि कई AAP नेताओं को रिश्वत मिली. वहीं, इस मसले पर AAP ने पलटवार किया है. राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने पूछा, कैग रिपोर्ट कहां है...ये दावे कहां से आ रहे हैं.
बीजेपी ने CAG की लीक हुई रिपोर्ट जारी की है. बीजेपी ने दिल्ली सरकार पर एक्सपर्ट पैनल की सिफारिश को नजरअंदाज करने का भी आरोप लगाया है.
बीजेपी सूत्रों का कहना है कि CAG रिपोर्ट में चौंकाने वाले तथ्य सामने आए हैं. शराब घोटाले से सरकारी खजाने को 2,026 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है. बीजेपी का कहना है कि पॉलिसी लागू करने में चूक हुई है. AAP नेताओं को रिश्वत भी मिली है. यह पहली बार है, जब शराब घोटाले से नुकसान का आंकड़ा सामने आया है.
'सिफारिशों को किया गया नजरअंदाज'
बीजेपी सूत्रों का कहना है कि इससे पता चलता है कि मनीष सिसोदिया के नेतृत्व वाले मंत्रियों के समूह (GOM) ने विशेषज्ञ पैनल की सिफारिशों को नजरअंदाज कर दिया था. शिकायतों बाद सभी संस्थाओं को बोली लगाने की अनुमति दी गई. लाइसेंस जारी करने से पहले बोली लगाने वालों की वित्तीय स्थिति पर ध्यान नहीं दिया गया.
बताते चलें कि कैग की रिपोर्ट को अभी दिल्ली विधानसभा में पेश किया जाना है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










