
शराब के लिए पैसे न देने पर पड़ोसी की बेटी की कर दी हत्या, कल्याण में दिल दहलाने वाली वारदात
AajTak
कल्याण में शराब के लिए पैसे न देने पर पड़ोसी ने साथियों संग एक परिवार पर हमला कर दिया. इस हमले में 19 वर्षीय लड़की सानिया सैयद की मौत हो गई, जबकि माता-पिता घायल हैं. पुलिस ने गुलाम शेख समेत पांच लोगों को गिरफ्तार किया है. इलाके में तनाव का माहौल है. पुलिस का कहना है कि मामले में कार्रवाई की जा रही है.
महाराष्ट्र के कल्याण पश्चिम से एक खौफनाक घटना सामने आई है. यहां शराब के लिए पैसे नहीं देने पर पड़ोस में रहने वाले एक युवक और उसके साथियों ने एक परिवार पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया. इस हिंसक हमले में 19 वर्षीय लड़की सानिया सैयद की मौत हो गई, जबकि उसके माता-पिता गंभीर रूप से घायल हो गए. महात्मा फुले पुलिस ने इस मामले में पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है.
घटना कल्याण पश्चिम के इंदिरानगर इलाके की है. सब्जी बेचकर गुजारा करने वाले निसार सैयद अपने परिवार के साथ वहीं रहते हैं. सोमवार रात करीब 10 बजे उनका पड़ोसी गुलाम शेख उर्फ मुन्ना शेख शराब पीने के लिए उनसे पैसे मांगने आया. निसार के इनकार करने पर विवाद बढ़ गया. कुछ ही देर बाद गुलाम शेख अपने बेटे अब्दुल रहमान शेख और तीन अन्य साथियों शोएब शेख, अजीज शेख और शाहिद शेख को लेकर निसार के घर में घुस गया.
यह भी पढ़ें: कल्याण: बलात्कार-हत्याकांड का आरोपी था अवसादग्रस्त, कोठरी में मिली डायरी के आधार पर पुलिस का दावा
वहां अब्दुल ने अपने पिता पर हाथ उठाने का झूठा आरोप लगाते हुए हमला शुरू कर दिया. पांचों ने मिलकर निसार को बेरहमी से पीटा. जब निसार की पत्नी जुलेखा और बेटी सानिया बीच-बचाव करने आईं, तो हमलावरों ने उन्हें भी नहीं छोड़ा. अब्दुल रहमान ने लकड़ी के डंडे से सानिया पर वार कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई. सानिया को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.
पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की मांग
इस अमानवीय हमले के बाद इलाके में दहशत का माहौल है. पुलिस ने आईपीसी की धाराओं 103(1), 189(2), 191(2), 191(3), 190, 333, 118(1), 115(2) के तहत केस दर्ज कर सभी पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. मामले की जांच जारी है और पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की मांग जोर पकड़ रही है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










