
शराब के नशे में Kapil Sharma ने पत्नी Ginni Chatrath को किया था प्रपोज, Video
AajTak
कपिल गिन्नी के बारे में कहते हैं, ''ये मेरी फेवरेट थी सब एक्टर्स में से. हम साथ में थिएटर करते थे. तो मैं इसकी ड्यूटी लगा देता था बहुत सारी चीजों में. ये मुझे फोन करके बताती थी आज ये हुआ, ये हुआ. आज हमने इतनी रिहर्सल की. एक दिन इसने मुझे फोन किया, मैंने ऑफिसर्स चॉइस पी रखी थी. हाई थॉट. मैंने फोन उठाते ही पूछा- तुम मुझसे प्यार करती हो?''
कपिल शर्मा जल्द ही नेटफ्लिक्स पर छाने के लिए तैयार हैं. कपिल का नेटफ्लिक्स स्पेशल I’m Not Done Yet कुछ दिनों में आने वाला है. अब इस कॉमेडी स्पेशल का एक और क्लिप सामने आया है. इस वीडियो में कपिल शर्मा अपनी पत्नी गिन्नी चतरथ को प्रपोज करने के बारे में बात कर रहे हैं.

स्पाई-एक्शन फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' बॉक्स ऑफिस पर सफल हो रही है, जिसमें बिमल ओबेरॉय ने शिरानी अहमद बलोच का किरदार निभाकर अपनी छाप छोड़ी है. ये किरदार पाकिस्तान की राजनीति और कट्टरपंथी सोच से जुड़ा है. फिल्म में शिरानी बलोच का रोल आतंकवादी नेटवर्क और कट्टर संगठनों की मानसिकता को दर्शाता है, जो कहानी में सस्पेंस और तनाव बढ़ाता है.












