
शराबी पिता ने रेप करके नाबालिग बेटी को 60 हजार में बेचा, लड़की ने सुनाई आपबीती
AajTak
बांदा में पिता द्वारा नाबालिग बेटी से रेप के बाद उसे किसी शख्स को बेचने का मामला सामने आया है. मामला दो साल पुराना है. लेकिन इस बात का खुलासा तब हुआ जब लड़की ने जैसे-तैसे करके मामा का फोन नंबर पता करवाया और उन्हें पूरी आपबीती सुनाई. फिलहाल आरोपी पिता को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है.
यूपी के बांदा में रिश्तों को शर्मशार कर देनी वाली घटना सामने आई है, जिसको सुनकर आप भी दंग रह जाएंगे. दरअसल, यहां एक शराबी पिता ने नशे की हालत में दो साल पहले नाबालिग बेटी के साथ रेप किया. फिर उसके बाद उसे एक भट्ठे के मुनीम को 60 हजार में बेच दिया. मुनीम ने बिना शादी किए जबरदस्ती पत्नी बनाकर रखा था. मामले का खुलासा तब हुआ जब लड़की ने इस बारे में मामा को बताया.
फिलहाल पुलिस ने लड़की की शिकायत पर मामला दर्ज करके आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है. उसे पूछताछ की जा रही है. जानकारी के मुताबिक, लड़की मध्यप्रदेश के छतरपुर की रहने वाली है. लेकिन वह बांदा में माता-पिता के साथ अतर्रा चुंगी इलाके में रह रही थी. पीड़िता ने पुलिस को बताया कि उसके पिता ईंट के भट्ठे में काम करते हैं. वह शराब पीने के आदी हैं.
पीड़िता ने बताया कि दो साल पहले पिता ने शराब के नशे में उसके साथ रेप किया. फिर ईंट भट्ठे में काम करने वाले मुनीम को महज 60 हजार रुपये में बेच दिया. उस समय उसकी उम्र महज 16 साल थी. मुनीम ने फिर लड़की से बिना शादी किए उसे जबरदस्ती पत्नी बनाकर अपने घर में रखा.
'मां ने चुप रहने को कहा' लड़की की मां को इस बारे में सब कुछ पता था. लेकिन उसने पिता के डर से कुछ नहीं कहा. उल्टा लड़की को ही चुप रहने को कह डाला. पीड़िता ने बताया कि उसने जैसे-तैसे करके 24 सितंबर को मामा का फोन नंबर पता करवाया. फिर उन्हें फोन करके पूरी जानकारी दी. जैसे ही उसके मामा को यह बात पता चली वह तुरंत बांदा पहुंचा और लड़की को लेकर थाने गया. वहां लड़की ने पूरी आपबीती पुलिस को बताई.
'भाई को भी पिता ने बेचा' पीड़िता ने पुलिस को ये भी बताया कि उसका एक भाई भी है, जिसे उसके पिता ने किसी को बेच दिया है. लड़की ने पुलिस को कहा वह पिता को इस अपराध के लिए कड़ी से कड़ी सजा दिलाना चाहती है. लड़की ने कहा कि मुनीम के खिलाफ भी कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए क्योंकि उसने बिना शादी किए उसे जबरन पत्नी बनाकर अपने साथ रखा था. वह उसे जबरदस्ती मांग में सिंदूर लगाने को कहता था ताकि लोगों को ये ना लगे कि वह उसकी पत्नी नहीं है. लड़की ने ये भा बताया कि मुनीम की पत्नी की मौत हो चुकी है और उसके तीन बच्चे भी हैं.
फिलहाल पुलिस ने आरोपी पिता को हिरासत में लिया है. उससे पूछताछ जारी है. बांदा के डीएसपी अंबुजा त्रिवेदी ने कहा कि आरोप सिद्ध होने पर आरोपी पिता के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी.

गुजरात के नवसारी जिले के चिखली तालुका में 38 वर्षीय एक व्यक्ति को अपनी लिव-इन पार्टनर की 13 और 14 वर्षीय दो नाबालिग बेटियों से बार-बार बलात्कार करने और उनमें से एक को गर्भवती करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. पुलिस के अनुसार, जब 14 वर्षीय लड़की को पेट दर्द हुआ तो मेडिकल जांच में उसकी गर्भावस्था का पता चला. इसके बाद दोनों लड़कियों ने खुलासा किया कि आरोपी पिछले कई महीनों से उनके साथ बार-बार बलात्कार कर रहा था.

जंगल में बंदरों के साथ क्रूरता... गले और जबड़े में धंसे मिले नुकीले तीर, आरोपियों पर 25 हजार का इनाम
महाराष्ट्र के ठाणे जिले में स्थित येऊर जंगल में दो बंदरों को तीर मारकर घायल कर दिया गया. यह मामला सामने आया तो खबर वन विभाग के अधिकारियों तक पहुंची. अब इस मामले को लेकर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर तीन टीमें गठित की गई हैं. वहीं आरोपियों के बारे में जानकारी देने वालों के लिए 25,000 का इनाम घोषित किया गया है.

डोनाल्ड ट्रंप के दोबारा अमेरिका की सत्ता में काबिज होने के बाद से ही दुनिया उनके लिए गए बड़े फैसलों से दो-चार हो रही है. इसमें रेसिप्रोकल टैरिफ, वेनेजुएला के राष्ट्रपति को बंधक बनाए जाने, नोबल पुरस्कार या इजरायल के साथ मिलकर ईरान पर हमले का हालिया फैसले शामिल है. कुल मिलाकर दुनियाभर में राष्ट्रपति ट्रंप की मनमानी की चर्चा जोरों पर है. इसी पर आधारित है 'सो सॉरी' का ये गुदगुदा देने वाला एपिसोड.

आंध्र प्रदेश के मार्कपुरम जिले में एक भीषण सड़क हादसे में 10 लोगों की मौत हो गई. रायवरम के पास लकड़ी की खदानों के नजदीक एक ट्रक ने एक निजी ट्रैवल बस को टक्कर मार दी. अचानक लगी आग में बस पूरी तरह जलकर खाक हो गई. इस घटना में 10 लोग जिंदा जल गए सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल कर्मियों मौके पर पहुंचकर बचाव अभियान शुरू किया. दुर्घटना के समय बस में कितने लोग सवार थे, इसकी अभी पुष्टि नहीं हो पाई है.

यूपी में जल जीवन मिशन में लापरवाही पर सरकार ने बड़ा एक्शन लिया है. 12 जिलों के 26 इंजीनियरों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 12 को निलंबित किया गया, जबकि अन्य पर जांच, नोटिस और तबादले की कार्रवाई हुई है. खराब गुणवत्ता, धीमी प्रगति और शिकायतों के बाद यह कदम उठाया गया. सरकार ने स्पष्ट किया है कि हर घर नल योजना में किसी भी तरह की लापरवाही अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी.








