
शराबी जैसा लीवर है बदलना पड़ेगा..., 10 साल की बच्ची से डॉक्टरों ने कहा ऐसा, फिर खुद बदली जिंदगी
AajTak
एक महिला ने बताया कि उसे डॉक्टरों ने 10 साल की उम्र में कहा था कि उसका लीवर खराब है और किसी शराबी के जैसा है. साथ ही कहा था कि 18 साल की उम्र तक मुझे हर हाल में लीवर ट्रांसप्लांट कराना होगा लेकिन मैंने बीमारी के ही खत्म कर दिया.
कई बार अच्छी खासी चल रही जिंदगी तब बोझ लगने लगती है जब किसी बीमारी के शिकार होने की बात पता लगती है. एक महिला के साथ ऐसा ही कुछ हुआ.
एक महिला को केवल 10 साल की उम्र में बताया गया था कि उसका लीवर इतना खराब है कि मानो किसी शराबी का हो. तब उसे सिरोसिस नामक बीमारी का पता चला था, जो लीवर पर एक घाव होता है. उत्तरी आयरलैंड की 21 वर्षीय मेगन मैकगिलिन को डॉक्टरों ने बताया कि, भले ही वे यह नहीं जानते कि उसे यह बीमारी कैसे हुई, लेकिन इसके कारण अंततः उसका लीवर काम करना बंद कर सकता है.
18 साल की उम्र तक करना ही पड़ेगा ट्रांसप्लांट
बीबीसी के अनुसार, मेडिकल छात्रा, जिसने मिस ईस्ट बेलफास्ट 2023 भी जीता था, को बताया गया था कि 18 साल की उम्र तक उसका लीवर ट्रांसप्लांट जरूरी होगा. लेकिन मेगन ने इसको खारिज कर दिया और फिट और स्वस्थ रहने लगी, और 18 साल की उम्र तक डॉक्टरों ने देखा कि वह बेहतर है और 21 की उम्र तक ट्रांसप्लांट की जरूरत नहीं है.
21 की उम्र तक ठीक हो गया सबकुछ
डेली मेल की खबर के अनुसार, जब मेगन 21 साल की हुईं तो डॉक्टरों ने देखा कि उसे लीवर ट्रांसप्लांट की जरूरत ही नहीं है. सिरोसिस एक पुरानी लीवर की बीमारी है जिसमें लीवर की कोशिकाओं का नुकसान हो सकता है.

चीनी मार्केट की शक्ल लगभग दो साल बाद बदल गई है. 2024 में BYD ने फॉक्सवैगन को पीछे छोड़ा था और 2025 में भी कंपनी चीनी मार्केट की टॉप कार सेलिंग ब्रांड बनी रही. हालांकि, 2026 की शुरुआत कुछ अलग हुई है. फॉक्सवैगन दोबारा चीनी मार्केट में टॉप सेलिंग ब्रांड बन गया है. कंपनी ने तमाम चीनी ब्रांड्स को पीछे छोड़ दिया है.












