
शरद पवार को प्रेसिडेंट बनाने के लिए गोलबंदी कर रहे पीके! राहुल से मीटिंग की Inside story
AajTak
चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने मंगलवार को कांग्रेस सांसद राहुल गांधी से मुलाकात की. माना जा रहा है कि प्रशांत किशोर समूचे विपक्ष को साधने में जुटे हैं, जिसके पीछे एक बड़ा प्लान है.
कोरोना संकट से इतर अब देश में राजनीतिक घटनाक्रम तेज़ी से बदल रहा है. अगले साल कई राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव (Assembly Elections) के साथ-साथ राष्ट्रपति चुनाव (President Election) और 2024 के लोकसभा चुनावों को लेकर भी हलचल शुरू हो गई है. चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर की मंगलवार को कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के साथ हुई मुलाकात इसी कड़ी का एक अहम हिस्सा है. माना जा रहा है कि प्रशांत किशोर (Prashant Kishor) समूचे विपक्ष को साधने में लगे हैं. कोशिश है कि राष्ट्रवादी कांग्रेस (NCP) के प्रमुख शरद पवार को अगले राष्ट्रपति उम्मीदवार (President Candidate) के तौर पर पेश किया जा सके. ज्ञात हो कि प्रशांत किशोर ने पश्चिम बंगाल के विधानसभा चुनाव के बाद करीब तीन बार शरद पवार से मुलाकात की है. बता दें कि साल 2022 में ही राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का कार्यकाल पूरा होगा, ऐसे में देश को एक नए राष्ट्रपति की तलाश होगी.
Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










