
शरणार्थी पॉलिसी के बगैर भी कैसे भारत में रह रहे बाहरी लोग, किस अधिकार के साथ पहुंचते हैं सुप्रीम कोर्ट तक?
AajTak
पड़ोसियों से तनाव के बीच भारत से रोहिंग्याओं का भी डिपोर्टेशन शुरू हो चुका. इस बीच सुप्रीम कोर्ट में एक रिट आई है, जिसमें याचिकाकर्ता ने जबरन म्यांमार भेजे गए अवैध शरणार्थियों को बुलाने और उन्हें मुआवजा देकर बसाने की मांग की. लेकिन क्या अवैध रूप से देश में प्रवेश करने वाले भी देश के आम नागरिकों की तरह कोर्ट में इंसाफ मांग सकते हैं?
देश में घुसपैठियों का मसला रह-रहकर जोर पकड़ता है. एक तरफ अमेरिका और यहां तक कि पाकिस्तान जैसे देश भी अपने यहां घुसपैठ को नहीं सहते, वहीं भारत शरणार्थी पॉलिसी के बगैर भी कई देशों के लोगों को पनाह दिए हुए है. इनमें बांग्लादेश और म्यांमार से आए लोग भी शामिल हैं. हाल में कुछ रोहिंग्या शरणार्थियों को जबरन वापस भेजने के विरोध में सुप्रीम कोर्ट तक याचिका पहुंच गई.
सात मई के बाद से असम और नई दिल्ली से लगभग 140 बांग्लादेशी और रोहिंग्या शरणार्थियों को वापस उनके देशों की तरफ डिपोर्ट किया गया. डेकन हेराल्ड की एक रिपोर्ट के अनुसार, इनमें से 40 के करीब रोहिंग्याओं को पोर्ट ब्लेयर होते हुए म्यांमार की तरफ समुद्री सीमा पर छोड़ दिया गया. इसके बाद से ही हंगामा मचा हुआ है. इन्हें लेकर एससी में एक याचिका लगा दी गई, जिसमें याचिकाकर्ता ने उन्हें वापस लौटाने, साथ ही 50 लाख रुपए मुआवजा देकर उन्हें रहने की अनुमति देने की भी मांग की.
इसके साथ ही ये बात उठ रही है कि जहां देश के आम लोग अपनी बात लेकर अदालत तक मुश्किल से जा पाते हैं, ऐसे में अवैध तौर पर प्रवेश किए लोगों के क्या अधिकार हैं?
हम रिफ्यूजी पॉलिसी में शामिल नहीं
भारत रिफ्यूजी कन्वेंशन और 1967 प्रोटोकॉल का हिस्सा नहीं. दरअसल पहले और दूसरे विश्व युद्ध के बाद करोड़ों की संख्या में लोगों ने दूसरे देशों में शरण ली. लेकिन तब तक इसके लिए कोई औपचारिक गाइडलाइन नहीं बन सकी थी. साल 1951 में लीग ऑफ नेशन्स (अब यूनाइटेड नेशन्स) ने इसपर पूरा काम किया और शरणार्थी पॉलिसी बनाई. हालांकि शुरुआत में ये केवल यूरोपियन शरणार्थियों तक सीमित थी. बाद में साल 1967 में प्रोटोकॉल बना, जो पूरी दुनिया के शरणार्थियों पर लागू हुआ. भारत समेत कई दक्षिण एशियाई देश, जैसे बांग्लादेश, पाकिस्तान, श्रीलंका, मलेशिया और इंडोनेशिया इसका हिस्सा नहीं.

आज हम आपको अद्भुत, अविश्वसनीय, अकल्पनीय हथियारों से रूबरू कराने वाले हैं. कुछ जो इंसान के बचाव के लिए बने हैं और कुछ केवल विनाश के लिए. डोनाल्ड ट्रंप जिस वक्त अमेरिका की ताकत पर इतरा रहे थे, बता रहे थे कि उन्होंने ईरान की ताकत को मिट्टी में मिला दिया है. इसके कुछ घंटे बाद ईरान ने इजरायल पर आज तक के सबसे बड़े हमले को अंजाम दिया.

कतर के समुद्री इलाके में रविवार को एक बड़ा सैन्य हादसा हो गया. रूटीन ड्यूटी पर निकला एक हेलीकॉप्टर तकनीकी खराबी की वजह से क्रैश होकर समुद्र में जा गिरा. इस दर्दनाक हादसे में कतर और तुर्की सेना के 5 जवानों समेत 2 टेक्नीशियनों की मौत हो गई. दोनों देशों के रक्षा मंत्रालयों ने इस घटना की पुष्टि करते हुए गहरा दुख जताया है.

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को कड़ी चेतावनी दी है. उन्होंने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर कहा कि अगर ईरान 48 घंटे के भीतर होर्मुज स्ट्रेट को पूरी तरह सुरक्षित और खोलता नहीं है, तो अमेरिका ईरान के पावर प्लांट्स पर हमला करेगा. ट्रंप ने लिखा कि अमेरिका सबसे बड़े पावर प्लांट से शुरुआत करते हुए उन्हें नष्ट कर देगा. देखें वीडियो.

मिडिल ईस्ट संकट का असर अब श्रीलंका की अर्थव्यवस्था पर साफ दिखने लगा है. सरकार ने ईंधन कीमतों में करीब 25% की भारी बढ़ोतरी कर दी है, जिससे आम जनता और परिवहन क्षेत्र पर दबाव बढ़ गया है. बस ऑपरेटरों ने हड़ताल की चेतावनी दी है, जबकि महंगाई बढ़ने की आशंका जताई जा रही है. ऊर्जा संकट ने 2022 जैसी आर्थिक चुनौतियों की यादें ताजा कर दी हैं.

अमेरिका की 250वीं स्वतंत्रता वर्षगांठ पर जारी होने वाले विशेष सोने के सिक्के को लेकर विवाद खड़ा हो गया है. प्रस्तावित सिक्के पर डोनाल्ड ट्रंप की तस्वीर छापने के फैसले ने कानूनी और राजनीतिक बहस छेड़ दी है. जहां ट्रंप समर्थक इसे राष्ट्रीय गौरव का प्रतीक बता रहे हैं, वहीं विरोधी इसे लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ बता रहे हैं.

जापान के विदेश मंत्री तोशिमित्सु मोतेगी ने रविवार को स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में बिछी बारूदी सुरंगों को हटाने का प्रस्ताव रखा है. उन्होंने कहा है कि यदि अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच सीजफायर हो जाता है तो जापान होर्मुज जलडमरूमध्य में बिछी समुद्री बारूदी सुरंगों (नेवल माइंस) को हटाने के लिए अपने अत्याधुनिक 'माइनस्वीपर' जहाज तैनात करेगा.

ईरान जंग से तेल $112 प्रति बैरल तक पहुंच रहा है. एयरलाइंस उड़ानें काट रही हैं. ट्रांसपोर्ट महंगा हो रहा है. जापान, दक्षिण कोरिया, बांग्लादेश में फ्यूल राशनिंग शुरू हो गई है. IEA का 10-पॉइंट प्लान आ गया है. दुनियाभर की सरकारें इसे एनर्जी सिक्योरिटी कहेंगी, लेकिन असर लॉकडाउन जैसा दिखना शुरू हो चुका है. इस बार चेतावनी भी नहीं मिलेगी.






