
शमी, अक्षर और अर्शदीप से आखिर क्या दिक्कत?, पूर्व प्लेयर्स ने कोच-कप्तान को लताड़ा
AajTak
न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे में अर्शदीप सिंह, मोहम्मद शमी और अक्षर पटेल को बाहर रखे जाने पर पूर्व क्रिकेटर प्रियांक पांचाल ने कड़ा सवाल उठाया है. हालिया प्रदर्शन और घरेलू फॉर्म के बावजूद इन खिलाड़ियों को नजरअंदाज किए जाने से टीम चयन पर बहस तेज हो गई है, जबकि मैच के दौरान भारतीय गेंदबाजी भी शुरुआती दबाव में नजर आई.
पूर्व क्रिकेटर प्रियांक पांचाल ने भारत की प्लेइंग इलेवन से अर्शदीप सिंह, मोहम्मद शमी और अक्षर पटेल को लगातार नजरअंदाज किए जाने पर सवाल खड़े किए हैं. भारत और न्यूजीलैंड के बीच पहला वनडे मुकाबला रविवार, 11 जनवरी 2026 को वडोदरा के बड़ौदा क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में शुरू हुआ. लेकिन इस बार अर्शदीप को प्लेइंग इलेवन से बाहर किया गया. उनकी जगह हर्षित राणा और प्रसिद्ध कृष्णा को मौका दिया गया.
ऐसे में सीरीज का पहला मैच टीम चयन को लेकर पहले ही बहस में घिर गया है, खासकर भारत की दक्षिण अफ्रीका में पिछले साल के अंत में मिली 2-1 की वनडे सीरीज जीत के बाद.
भारत की टीम में मोहम्मद सिराज, श्रेयस अय्यर और शुभमन गिल की वापसी हुई, जबकि हर्षित राणा और वॉशिंगटन सुंदर को भी प्लेइंग इलेवन में शामिल किया गया. इसके चलते अर्शदीप सिंह को एक बार फिर टीम से बाहर रहना पड़ा. प्रियांक पांचाल ने वॉशिंगटन सुंदर और हर्षित राणा को अनुभवी खिलाड़ियों पर तरजीह दिए जाने के फैसले पर सीधे सवाल उठाए.
क्या बोले प्रियांक पांचाल
पांचाल ने मैच के दौरान सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा, 'मुझे गलत मत समझिए. मुझे वॉशी और हर्षित खिलाड़ी के तौर पर पसंद हैं. इस मामले में प्रसिद्ध भी. बहुत टैलेंट है. लेकिन मुझे समझ नहीं आता कि अक्षर, शमी भाई, अर्शदीप जैसे खिलाड़ी इनके लिए कैसे बाहर हो सकते हैं. एक हद के बाद यह फैसला जायज नहीं ठहराया जा सकता.'

कोलकाता नाइटराइडर्स (KKR) ने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के लिए रिंकू सिंह को उपकप्तान बनाकर भविष्य की कप्तानी की ओर संकेत दिया है. अजिंक्य रहाणे कप्तान बने रहेंगे. रिंकू की लगातार ग्रोथ और T20 वर्ल्ड कप जीत के बाद यह फैसला लिया गया. टीम में बड़े बदलाव हुए हैं, जबकि आंद्रे रसेल को सम्मान देते हुए उनकी जर्सी नंबर 12 रिटायर कर दी गई है.

IPL 2026 से पहले कोलकाता नाइटराइडर्स (KKR) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) को बड़ा झटका लगा है. आकाश दीप और जैक एडवर्ड्स चोट के कारण टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं. उनकी जगह सौरभ दुबे और डेविड पायन को टीम में शामिल किया गया है. दुबे KKR से 30 लाख में जुड़े हैं, जबकि पायन SRH के लिए 1.5 करोड़ में खेलेंगे.











