
शपथ से पहले भगवंत मान की विधायकों को नसीहत- उनके लिए भी काम करें जिन्होंने वोट नहीं दिया
AajTak
पंजाब में आम आदमी पार्टी की प्रचंड जीत के बाद अब भगवंत मान सीएम पद की शपथ लेंगे. जानकारी के मुताबिक भगवंत 16 मार्च को शहीद भगत सिंह के पैतृक गांव में शपथ लेंगे.
आम आदमी पार्टी (आप) के पंजाब चुनावों में जीत के एक दिन बाद, भगवंत मान ने शुक्रवार को नव-निर्वाचित विधायकों को सलाह दी है. मोहाली में आप विधायक दल की बैठक के दौरान भगवंत मान ने सभी नव निर्वाचित विधायकों से अभिमानी न बनने और उन लोगों के लिए भी काम करने की सलाह दी, जिन्होंने पार्टी को वोट नहीं दिया. बता दें कि भगवंत मान को AAP विधायक दल का नेता चुन लिया गया है.
मान ने कहा कि मैं आप सभी से एरोगेंट न होने की अपील करता हूं. और उन लोगों के लिए भी काम करें जिन्होंने आपको वोट नहीं दिया है. आप पंजाबियों के विधायक हैं. उन्होंने सरकार चुनी है. इसके साथ ही भगवंत मान ने सभी नवनिर्वाचित विधायकों को चंडीगढ़ में नहीं रहने और उन क्षेत्रों में काम करने का भी निर्देश दिया जहां से वे चुने गए हैं. उन्होंने कहा, 'हमें उन सभी जगहों के लिए काम करना है जहां हम वोट मांगने गए थे. सभी विधायकों को उन क्षेत्रों में काम करना चाहिए जहां से वे चुने गए हैं, न कि केवल चंडीगढ़ में रहें.' इसके अलावा राघव चड्ढा ने कहा कि मैं पार्टी की ओर से ऑब्जर्वर के तौर पर आज की विधायक दल की बैठक में शामिल हुआ था. ऑब्जर्वर के तौर पर पूरी प्रोसिडिंग को हमने कमेंस और कन्क्लूड किया. आम आदमी पार्टी पंजाब यूनिट के लीडर, पंजाब की आन, बान और शान मेरे बड़े भाई सरदार भगवान सिंह मान को विधायकों ने अपना नेता चुना है. भगवंत मान कल सुबह (शनिवार) गवर्नर से मिलेंगे, उन्हें विधायकों का समर्थन पत्र देंगे और सरकार बनाने का क्लेम करेंगे. बता दें कि आम आदमी पार्टी के पंजाब के सीएम उम्मीदवार भगवंत मान 16 मार्च को शपथ लेंगे. उन्होंने शपथ ग्रहण समारोह के लिए दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल को आमंत्रित किया है. जानकारी के मुताबिक मान दिल्ली के सीएम और पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल के साथ 13 मार्च को अमृतसर में रोड शो करेंगे. जानकारी के मुताबिक पंजाब में सीएम समेत 17 मंत्री होंगे.पंजाब कांग्रेस में अंतर्कलह!
दूसरी तरफ पंजाब में करारी शिकस्त के बाद पार्टी में अंदरूनी कलह शुरू हो गई है. कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्दू को निशाने पर लेना शुरू कर दिया है. इसी कड़ी में पूर्व कैबिनेट मंत्री तृप्त राजेंद्र सिंह बाजवा बोले कि नवजोत सिंह सिद्धू जो हमारे अध्यक्ष हैं वो एक बेलगाम घोड़े हैं. ना तो वो किसी के साथ चल सकते हैं ना किसी को अपने साथ रख सकते हैं. वो खुद को वन मैन आर्मी ही समझते हैं. और अब आलाकमान को देखना है कि उन्हें आगे क्या करना है.
वहीं पूर्व डिप्टी सीएम सुखजिंदर सिंह रंधावा ने कहा कि नवजोत सिंह सिद्धू के डीएनए में ही कांग्रेस नहीं है, उन्हें कांग्रेस का कल्चर नहीं पता. जब उन्होंने मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के कामकाज और अपनी ही सरकार पर सवाल खड़े करने शुरू किए थे तभी प्रियंका गांधी और राहुल गांधी को सिद्धू को कांग्रेस से बाहर कर देना चाहिए था. सिद्धू ने कांग्रेस का पॉलिटिकली मर्डर कर दिया, कांग्रेस को बर्बाद कर दिया.
उन्होंने कहा कि कांग्रेस को बीजेपी से सीख लेनी चाहिए कि वो बाहर से दूसरी पार्टियां छोड़कर बीजेपी में आने वालों को मंत्री, विधायक या सांसद तो भले ही बना दें, लेकिन संगठन में पुराने बीजेपी नेताओं को ही जगह देते हैं. लेकिन यहां कांग्रेस ने तो नवजोत सिंह सिद्धू को अध्यक्ष बनाकर पूरी थाली परोस कर रख दी और उन्होंने अपनी बयानबाजी से कांग्रेस का पॉलिटिकली मर्डर कर दिया और कांग्रेस को पूरी तरह से बर्बाद कर दिया. इसके अलावा पूर्व कैबिनेट मंत्री गुरकीरत कोटली ने कहा कि हमारे अध्यक्ष को अपनी बयानबाजी को लेकर कंट्रोल में रहना चाहिए था.

यूरोपीय देशों और जापान ने होर्मुज स्ट्रेट में जहाजों के सुरक्षित आवाजाही लिए सैन्य और कूटनीतिक सहयोग का वादा किया है. दरअसल, ईरान द्वारा वाणिज्यिक जहाजों और कतर-सऊदी के ऊर्जा संयंत्रों पर हमलों से वैश्विक आपूर्ति ठप हो गई है जिसके बाद देश अब ऊर्जा बाजार को स्थिर करने के लिए उत्पादन बढ़ाने पर जोर दे रहे हैं.

झारखंड के लातेहार जिले के नेतरहाट थाना क्षेत्र के दौना गांव में मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है. जादू-टोना के शक में एक बुजुर्ग व्यक्ति को पंचायत के कथित फैसले के बाद जबरदस्ती पेशाब पिलाया गया. बताया जा रहा है कि गांव में कुछ दिन पहले सड़क हादसे में एक महिला की मौत हुई थी, जिसके लिए कुछ ग्रामीणों ने बुजुर्ग पर डायन का आरोप लगाया.

अब तक ईरान और अमेरिका के बीच चल रहा पूरा युद्ध मिडिल ईस्ट में लड़ा जा रहा था. ईरान की मिसाइले मिडिल ईस्ट और इजरायल पर तबाही मचा रही है तो अमेरिका और इजरायल का बारूद ईरान में बर्बादी की कहानी लिख रहा है, लेकिन अब युद्ध की आग ईरान से 10 हजार किलोमीटर दूर अमेरिका तक पहुंच गई है. अमेरिका की राजधानी वॉशिंगटन के सैन्य ठिकाने के ऊपर ड्रोन देखे गए हैं. वही ड्रोन जिसने अमेरिका में युद्ध का सायरन बजा दिया है.

गुरुग्राम की उप्पल साउथ एंड सोसायटी में मेंटेनेंस बकाया को लेकर आरडब्ल्यूए ने डिफॉल्टरों के नाम गेट पर चस्पा कर दिए हैं. बकाया नहीं चुकाने वालों के लिए मेड एंट्री, कार वॉश और फूड डिलीवरी पर रोक की तैयारी है. वहीं, लिस्ट लगने के बाद रोज 4-5 लोग भुगतान कर रहे हैं. आरडब्ल्यूए ने सख्ती जारी रखने की बात कह रही है.

महायुद्ध से इस वक्त पूरी दुनिया खबरदार हो चुकी है. क्योंकि 24 घंट के भीतर ईरान और खाड़ी देशों में तेल-गैस रिफाइनरी पर हमले में आग के बाद दुनिया का बाजार, सोना, चांदी, रुपया, ट्रंप की रेटिंग सबकुछ में उथलपुथल मच चुकी है. ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने बड़ी धमकी दी है अगर हमारे बुनियादी ढांचे पर फिर से हमला हुआ तो हम बिल्कुल भी संयम नहीं बरतेंगे. इज़राइल की तरफ से हुए हमले के पलटवार में हमने अपनी शक्ति का एक अंश ही इस्तेमाल किया है. संयम बरतने का एकमात्र कारण तनाव कम करने के अनुरोध का सम्मान करना है.

अमृतसर पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी मॉड्यूल का पर्दाफाश करते हुए 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया, जिनमें एक नाबालिग भी शामिल है. आरोपियों के पास से 7 आधुनिक पिस्तौल बरामद हुए हैं. जांच में पुर्तगाल में बैठे हैंडलर और पाकिस्तान लिंक सामने आया है. थाना कैंटोनमेंट में मामला दर्ज कर पुलिस पूरे नेटवर्क के अन्य कनेक्शन खंगाल रही है.

केरलम (केरल) के अलाप्पुझा और कोझिकोड जिलों में बर्ड फ्लू की पुष्टि होने के बाद प्रशासन ने 20,000 से ज्यादा घरेलू पक्षियों को मारने का आदेश दिया है. संक्रमण रोकने के लिए प्रभावित इलाकों में चिकन और अंडे की बिक्री पर रोक लगा दी गई है. विशेषज्ञों ने सलाह दी है कि मांस और अंडे को अच्छी तरह पकाकर ही खाएं. इस मामले की अगली कार्रवाई 21 मार्च से शुरू होगी.






