
शनिवार रात खाई में गिरा था सेना का ट्रक, सामने आई हादसे की पहली तस्वीर
AajTak
लद्दाख में शनिवार शाम सेना का एक वाहन खाई में गिर गया, इस हादसे में 9 जवानों की मौत हो गई. जबकि एक घायल है, जिसका अस्पताल में इलाज चल रहा है. हादसा दक्षिणी लद्दाख के न्योमा में क्यारी के पास हुआ. PM मोदी समेत कई नेताओं ने हादसे पर दुख जताया. भारतीय सेना के जवान गैरीसन से लेह के पास क्यारी की तरफ जा रहे थे. हादसे के बाद की पहली तस्वीर सामने आई है.
More Related News

दिल्ली के रूप नगर में 33 साल पुराना लोहे का फुट ओवरब्रिज मंगलवार सुबह गिर गया, जिसमें एक महिला की जान चली गई. यह पुल पहले से ही असुरक्षित घोषित था और जुलाई 2025 से बंद था, फिर भी लोग इसका इस्तेमाल कर रहे थे. सिंचाई मंत्री परवेश साहिब सिंह ने हादसे की जांच के लिए 3 सदस्यों की कमेटी बनाई है और 48 घंटे में रिपोर्ट मांगी है. साथ ही दिल्ली के सभी पुराने पुलों की जांच के आदेश दिए गए हैं.












