
शत्रुघ्न सिन्हा पर Kapil Sharma ने किया कमेंट, सोनाक्षी ने मारा जोरदार पंच
AajTak
ऐसे में कपिल शर्मा और सोनाक्षी सिन्हा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इस वीडियो को कपिल शर्मा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है. वीडियो शेयर करते हुए कपिल शर्मा ने बताया कि यह उनकी पहली इंस्टाग्राम रील है. इस वीडियो में दबंग गर्ल सोनाक्षी सिन्हा 'द कपिल शर्मा शो' के सेट पर 'मिल माहिया' गाने को एन्जॉय करती नजर आ रही हैं.
कॉमेडियन कपिल शर्मा का फेमस कॉमेडी शो 'द कपिल शर्मा शो' लंबे वक्त से दर्शकों को हंसा रहा है. कुछ समय पहले ही यह शो टीवी पर लौटा है और इसने एक बार फिर धूम मचानी शुरू कर दी है. कपिल के शो पर टीवी से लेकर बॉलीवुड और स्पोर्ट्स जगत तक के बड़े-बड़े स्टार्स अपनी मौजूदगी दर्ज कराते हैं. अब कपिल शर्मा के शो पर सोनाक्षी सिन्हा पहुंची हैं.

हीरोइन थीं 'धुरंधर' रणवीर सिंह की दादी, 'डांसिंग लिली ऑफ पंजाब' कहलाईं, पोते को दी एक्टिंग की विरासत
एक्टर रणवीर सिंह के पेरेंट्स और बहन का फिल्म इंडस्ट्री से कोई लेना-देना नहीं है. लेकिन क्या आप जानते हैं रणवीर की दादी मशहूर एक्ट्रेस रही थीं. उनका नाम चांद बर्क था. रणवीर को एक्टिंग का ये टैलेंट उनकी दादी से ही विरासत में मिला है.












