
शत्रुघ्न सिन्हा के राहुल गांधी पर बयान से TMC ने खुद को किया अलग, कहा- पार्टी इससे इत्तेफाक नहीं रखती
AajTak
टीएमसी सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने हाल ही में राहुल गांधी और भारत जोड़ो यात्रा की तारीफ की थी, लेकिन पार्टी ने इससे खुद को अलग कर लिया है. टीएमसी ने कहा कि पार्टी इससे कोई भी इत्तेफ़ाक़ नहीं रखती. दरअसल, शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा था कि राहुल गांधी का व्यक्तित्व युवाओं के लिए ज्ञान का प्रतीक बन गया है. उनकी इस यात्रा को अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है.
राहुल गांधी इन दिनों भारत जोड़ो यात्रा कर रहे हैं. यात्रा अभी हरियाणा में है, जो कि जम्मू कश्मीर की ओर बढ़ रही है. राहुल गांधी और भारत जोड़ो यात्रा की पश्चिम बंगाल की सत्ताधारी तृणमूल कांग्रेस (TMC) के सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने जमकर तारीफ की थी. उन्होंने कहा था कि राहुल गांधी ने भारत जोड़ो यात्रा के माध्यम से अपनी नेतृत्व क्षमता साबित की है, लेकिन टीएमसी ने राहुल गांधी पर दिए शत्रुघ्न सिन्हा के इस बयान से ख़ुद को अलग कर लिया है.
TMC ने साफ़ कर दिया है कि वह इससे खुश या सहमत नहीं है. पार्टी के मुताबिक शत्रुघ्न सिन्हा ने जो कहा, वह खुद की मर्ज़ी से कहा. टीएमसी इससे कोई भी इत्तेफ़ाक़ नहीं रखती.
टीएमसी सांसद शांतनु सेन ने उल्टे कांग्रेस की निंदा करते हुए कहा कि भारत जोड़ो यात्रा से पहले कांग्रेस को चाहिए कि पार्टी को जोड़े और टूटने से बचाए. टीएमसी ने साफ़ कर दिया है कि सभी बीजेपी विरोधी पार्टियों को अपने गढ़ में लड़कर जीतना होगा. उसके बाद प्रधानमंत्री का फ़ैसला होगा.
इसके साथ ही शरद पवार के राहुल गांधी पर दिए बयान पर टीएमसी ने कहा कि बीजेपी विरोधी दलों को एकसाथ आकर अपने गढ़ में जीत दर्ज करनी होगी. फिर पीएम के बारे में बात होगी.
क्या कहा था शत्रुघ्न सिन्हा ने?
एजेंसी के मुताबिक TMC सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा को क्रांतिकारी बताया था. साथ ही शत्रुघ्न सिन्हा ने राहुल गांधी की भी तारीफ की थी. उन्होंने कहा था कि राहुल गांधी ने भारत जोड़ो यात्रा के माध्यम से अपनी नेतृत्व क्षमता साबित की है. राहुल गांधी का व्यक्तित्व युवाओं के लिए ज्ञान का प्रतीक बन गया है. उनकी इस यात्रा को अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है.

जिस अमेरिका और इजरायल ने मिलकर 28 फरवरी को ईरान पर हमले कर जंग की शुरुआत की थी, उसी अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को ये ऐलान किया कि अमेरिका अगले 5 दिनों के लिए युद्ध विराम कर रहा है यानी जंग को रोक रहा है. अब सवाल ये है कि जंग के पहले हफ्ते में जब ट्रंप ने ये दावा किया था कि ईरान की ताकत को वो पूरी तरह कुचल चुके हैं तो फिर भी ईरान इस जंग को तीसरे हफ्ते तक कैसे खींच ले गया.

आज ईरान-अमेरिका युद्ध का 24 वां दिन है. आज युद्ध को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का बड़ा बयान आया. ट्रंप ने ऐलान किया है कि अगले पांच दिनों तक ईरान के पावर और इनर्जी के ठिकानों पर हमले नहीं होंगे. ईरान को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति के बयान को युद्ध की दिशा में उठाया गया बड़ा कदम माना जा रहा है. हालांकि ईरान की तरफ से अमेरिकी के साथ किसी तरह की बातचीत का खंडन किया गया है, ईरान का यही दावा है कि उनकी धमकी के डर से अमेरिकी राष्ट्रपति झुक गए. अब सवाल यही है क्या ट्रंप के सीजफायर से युद्ध रुक जाएगा.

गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले गिरोह के सदस्य नौशाद अली उर्फ लालू को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया है. वह पेट्रोल पंप पर पंचर की दुकान की आड़ में काम कर रहा था. गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पहले ही पकड़े जा चुके हैं. यह गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की तस्वीरें और वीडियो पाकिस्तान भेजता था, जिसके बदले 4-6 हजार रुपये मिलते थे. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. पुलिस जांच जारी है.

राजकोट में एक डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर निजी वीडियो रिकॉर्ड कर 25 लाख रुपये की उगाही के मामले में पुलिस ने डॉ. कमल नांढा को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि उसने 3000 से ज्यादा वीडियो बनाकर स्थानीय पत्रकारों के जरिए ब्लैकमेल किया. राजकोट साइबर क्राइम पुलिस ने 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है, जबकि 11 आरोपी अभी फरार हैं और उनकी तलाश जारी है.

महायुद्ध के 24 दिन हो चुके हैं. खबरदार की शुरुआत अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के ताजा यूटर्न से. डोनाल्ड ट्रंप ने आज शाम ऐलान किया कि ईरान के पावर प्लांट्स और एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर पर होने वाले हमलों को उन्होंने फिलहाल टाल दिया है. ट्रम्प ने कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच पिछले दो दिनों से चली बातचीत के बाद ये फैसला लिया गया है.

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.






