
शख्स ने थाने में किया 2000 बार कॉल, हर बार पुलिसवालों को दीं गालियां, फिर...
AajTak
एक व्यक्ति ने थाने में 2000 से ज्यादा बार फोन किया. वो भी सिर्फ 9 दिन में. फोन कर वह पुलिसवालों को सिर्फ अपशब्द कहता था जिसके चलते उसे गिरफ्तार कर लिया गया है. जांच में पता चला कि बुजुर्ग कई साल से ऐसा कर रहा था, लेकिन हाल के महीनों में उसने हद कर दी थी
एक बुजुर्ग व्यक्ति ने पुलिस को 9 दिन में 2000 से ज्यादा बार फोन किया. थाने में फोन कर वह पुलिसवालों को गालियां देता था जिसके चलते उसे गिरफ्तार कर लिया गया. जांच में पता चला कि बुजुर्ग कई साल से ऐसा कर रहा था. लेकिन हाल के महीनों में उसने ये हरकत तेज कर दी थी.
SoraNews24 के मुताबिक, घटना जापान की है. आरोपी की उम्र 67 साल है और वह Saitama Prefectural थाने में बार-बार फोन कर पुलिसवालों को अपशब्द कहता था. 9 दिनों में उसने 2,060 बार फोन किया था. इस दौरान बुजुर्ग कभी पुलिसकर्मियों को टैक्स चोर कहता तो कभी मूर्ख कहता. वह उन्हें नौकरी से निकाल देने की भी डिमांड करता था.
बताया गया कि 30 सितंबर से 8 अक्टूबर के बीच आरोपी ने हजारों कॉल किए थे. हर 6 मिनट में वह औसतन एक कॉल करता था. इसके कारण पुलिस की हेल्प लाइन सेवा बाधित हो जाती थी. इस मामले में पुलिस ने 28 नवंबर को उसे गिरफ्तार कर लिया.
'पुलिस किसी दिन मुझे पकड़ने आएगी'
गिरफ्तारी के बाद बुजुर्ग ने आरोपों को स्वीकार करते हुए कहा- मुझे पता था कि पुलिस किसी दिन मुझे पकड़ने आएगी. हालांकि, उसने बार-बार फोन करने के पीछे का मकसद नहीं बताया है. लेकिन माना जा है कि वह बस पुलिस को परेशान करने के इरादे से फोन कर रहा था.
जांच के दौरान पुलिस ने आरोपी के फोन रिकॉर्ड से पता लगाया कि वह कई साल से ऐसा कर रहा था. मगर हाल के महीनों में उसने हद कर दी थी.

इलेक्ट्रिक कारों को लेकर लोगों को हमेशा एक डर सताता है कि क्या हो अगर रास्ते में बैटरी खत्म हो जाए. कई बार इन गाड़ियों को चलाते हुए लगता है कि क्या होता अगर एक पावर बैकअप साथ होता. ऐसा ही एक पावर बैकअप रेंज एक्सटेंडर ईवी में मिलता है. ये टेक्नोलॉजी लोगों को ईवी पर स्विच करने में मदद कर सकती है, लेकिन ये हाइब्रिड से काफी अलग है.

Chaitra Navratri 2026 Durga Ashtami: चैत्र नवरात्र की दुर्गाष्टमी बहुत ही महत्वपूर्ण तिथि मानी जाती है. इस दिन छोटी कन्याओं का पूजन करने से मां दुर्गा का आशीर्वाद प्राप्त होता है. आज कन्या पूजन के लिए 3 मुहूर्त प्राप्त होंगे. जिसमें पहला मुहूर्त आज सुबह 6 बजकर 16 मिनट से शुरू होगा और समाप्त 7 बजकर 48 मिनट पर होगा.











