
शख्स ने की पेट दर्द की शिकायत, डॉक्टर्स ने प्राइवेट पार्ट से निकाला 59 फीट का कीड़ा!
AajTak
डॉक्टरों ने बताया कि यह परजीवी कच्चा मांस खाने से पेट में पहुंच जाता है और ये 30 से अधिक वर्षों तक मनुष्यों में रह सकते हैं. हालांकि वर्तमान में बेहतर दवा उपलब्ध है.
थाईलैंड से एक ऐसा मामला सामने आया है, जहां एक 67 साल के शख्स ने पेट में दर्द और पेट फूलने की शिकायत की. इसके बाद उसके पेट से 59 फीट कीड़ा (परजीवी) पाया गया, जिसे किसी तरह पीछे के रास्ते से निकाला गया. इस मामले को देख डॉक्टर्स भी हैरान रह गए. (Photos: videograbs of viralpress) दरअसल, यह मामला थाईलैंड के नोंगखाई प्रांत का है, 'द सन' की एक रिपोर्ट के मुताबिक, शख्स को काफी समय से दर्द की शिकायत थी. उसने अस्पताल में जाकर जब चेक कराया तो कुछ ऐसा हुआ जिसकी उम्मीद किसी ने नहीं की थी. थाईलैंड के नोंगखाई प्रांत में पैरासिटिक डिजीज रिसर्च सेंटर में उन्होंने इसकी जांच कराई. जांच के दौरान शख्स के प्राइवेट पार्ट में परजीवी पाया गया. रिसर्च सेंटर के प्रवक्ता ने बताया कि 18 मीटर से अधिक लंबा परजीवी पाया गया है.More Related News

Aaj 17 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 17 मार्च 2026, दिन- मंगलवार, चैत्र मास, कृष्ण पक्ष, त्रयोदशी तिथि सुबह 09.23 बजे तक फिर चतुर्दशी तिथि, शतभिषा नक्षत्र, चंद्रमा- कुंभ में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.06 बजे से दोपहर 12.54 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 3.30 बजे से शाम 5 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.












