
शंघाई एयरपोर्ट पर भारतीय महिला संग दुर्व्यवहार, भारत ने चीन के समक्ष जताया कड़ा विरोध
AajTak
सरकारी सूत्रों ने बताया कि भारत ने शंघाई पुडोंग हवाई अड्डे पर ट्रांजिट हॉल्ट के दौरान अरुणाचल प्रदेश की एक महिला को हिरासत में लिए जाने और उसका भारतीय पासपोर्ट अमान्य बताए जाने पर बीजिंग के समक्ष कड़ा विरोध दर्ज कराया है. भारत ने इस घटना को द्विपक्षीय संबंधों में बाधा करार दिया है.
अरुणाचल प्रदेश की एक भारतीय महिला को शंघाई पुडोंग एयरपोर्ट पर ट्रांजिट के दौरान रोका गया और उनके पासपोर्ट को "अमान्य" बताने की घटना पर भारत ने बीजिंग के समक्ष कड़ा विरोध दर्ज कराया है. भारत ने चीन के इस व्यवहार को 'अनावश्यक बाधा' करार दिया है, ऐसे वक्त में जब दोनों देश संबंधों को सामान्य करने पर काम कर रहे हैं.
सरकारी सूत्रों ने बताया कि भारत ने शंघाई पुडोंग एयरपोर्ट पर ट्रांजिट हॉल्ट के दौरान अरुणाचल प्रदेश की एक महिला को हिरासत में लिए जाने और उसका भारतीय पासपोर्ट 'अमान्य बताए जाने पर बीजिंग के समक्ष कड़ा विरोध दर्ज कराया है. उन्होंने कहा कि चीन का ये व्यवहार ऐसे वक्त में 'अनावश्यक बाधा' है, जब दोनों देश सामान्य स्थिति बहाल करने के लिए काम कर रहे हैं.
भारत ने नई दिल्ली और बीजिंग में दिया आपत्ति पत्र
सूत्रों के अनुसार, घटना के दिन बीजिंग और नई दिल्ली दोनों जगहों पर आपत्ति पत्र जारी किया गया, जबकि शंघाई स्थित भारतीय वाणिज्य दूतावास ने स्थानीय स्तर पर हस्तक्षेप किया और फंसे हुए यात्री को पूरी सहायता प्रदान की.
अधिकारियों ने चीन को बताया कि यात्री को 'बेतुके आधार' पर हिरासत में लिया गया था और दोहराया कि अरुणाचल प्रदेश भारत का अभिन्न अंग है और इसके निवासियों को भारतीय पासपोर्ट रखने और उस पर यात्रा करने का पूरा अधिकार है. भारत ने ये भी कहा कि चीनी अधिकारियों की कार्रवाई ने शिकागो और मॉन्ट्रियल सम्मेलनों समेत अंतर्राष्ट्रीय नागरिक उड्डयन मानदंडों का उल्लंघन किया है.
द्विपक्षीय संबंधों में बाधा है व्यवहार

दिल्ली के रूप नगर में 33 साल पुराना लोहे का फुट ओवरब्रिज मंगलवार सुबह गिर गया, जिसमें एक महिला की जान चली गई. यह पुल पहले से ही असुरक्षित घोषित था और जुलाई 2025 से बंद था, फिर भी लोग इसका इस्तेमाल कर रहे थे. सिंचाई मंत्री परवेश साहिब सिंह ने हादसे की जांच के लिए 3 सदस्यों की कमेटी बनाई है और 48 घंटे में रिपोर्ट मांगी है. साथ ही दिल्ली के सभी पुराने पुलों की जांच के आदेश दिए गए हैं.












