
शंकर मीना हत्याकांड में CBI का बड़ा एक्शन, चार पुलिसवालों के खिलाफ केस दर्ज, ये है इल्जाम
AajTak
पिछले साल 20 वर्षीय शंकर मीना को बजरी रेत माफिया ने बेरहमी के साथ मौत के घाट उतार दिया था. इस मामले में पुलिस ने लीपापोती करने की कोशिश की थी. यही हाल राजस्थान पुलिस की क्राइम ब्रांच का भी था, जो इस केस को रफा दफा करना चाहती थी.
Shankar Meena Murder Case: केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने राजस्थान के टोंक जिले के पीपलू इलाके में पिछले साल शंकर मीना की हत्या के मामले में पुलिस गश्ती दल के चार सदस्यों और एक अन्य शख्स के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है. आरोप है कि यह हत्याकांड पुलिस और बजरी माफिया की मिलीभगत का नतीजा था. यहा तक कि इस हत्याकांड को दुर्घटना का रूप देने की कोशिश भी की गई थी.
दरअसल, पिछले साल 20 वर्षीय शंकर मीना को बजरी रेत माफिया ने बेरहमी के साथ मौत के घाट उतार दिया था. इस मामले में पुलिस ने लीपापोती करने की कोशिश की थी. यही हाल राजस्थान पुलिस की क्राइम ब्रांच का भी था, जो इस केस को रफा दफा करना चाहती थी.
लेकिन अब यह मामला राजस्थान उच्च न्यायालय ने 14 अगस्त को सीबीआई के हवाले कर दिया था. शंकर की हत्या के परिणामस्वरूप स्थानीय लोगों ने रेत खदानों के पट्टाधारकों के खिलाफ बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन भी किया था.
पीटीआई के मुताबिक, सीबीआई की जांच में इस बात का खुलासा हो गया था कि इस हत्याकांड को अंजाम देने वाले बजरी रेत माफिया के साथ पुलिस गश्ती दल के चार सदस्य भी मिले हुए थे.
इस हत्याकांड को लेकर टोंक जिले में धरना प्रदर्शन भी हुए थे. मृतक शंकर मीणा के परिजनों ने इस मामले में सीबीआई जांच की मांग उठाई थी. आपको बता दें कि पिछले साल 30 जून को टोंक जिले के पीपलू थाने में यह मुकदमा संख्या 168/23 दर्ज किया गया था.

आज का दंगल ईरान युद्ध को लेकर भारत में चल रही तैयारी पर है. ईरान जंग के हालात को देखते हुए सरकार ने दिल्ली में बड़ी बैठक बुलाई है. पार्लियामेंट हाउस में ये बैठक थोड़ी देर में शुरू होने वाली है जिसमें सभी दलों के 2-2 प्रतिनिधियों को बुलाया गया है. ये बैठक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हो रही है जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस जयशंकर, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजीजू और ऊर्वरक मंत्री जेपी नड्डा समेत विदेश सचिव भी शामिल रहेंगे.

ईरान ने बहुत बड़ा दावा किया है ईरान का कहना है कि उसने अमेरिकी नौसेना ने यूएसएस अब्राहम लिंकन विमानवाहक पोत पर हमला किया है ईरान ने अमेरिका के इस एयर क्राफ्ट कैरियर पर क्रूज मिसाइल हमले का दावा किया है. अमेरिका की तरफ से इस हमले पर अभी तक कुछ नहीं कहा गया है. USS अब्राहम लिंकन परमाणु इंजन से चलने वाले निमित्ज श्रेणी का विमानवाहक पोत है. विमानवाहक पोत होने का मतलब एक ऐसे जंगी जहाज होने से है जिसपर फाइटर जेट उतर सकते हैं, यहां डेरा डाल सकते हैं और यहां से उड़ान भर सकते हैं.

मेट्रो की छत फाड़कर नीचे निकला बोरवेल... 100 फीट नीचे बनी सुरंग में हुआ 6 इंच का छेद, ठेकेदार पर केस
पुणे के शिवाजी रोड इलाके में एक निजी बोरवेल की खुदाई के दौरान पुणे मेट्रो की भूमिगत सुरंग में छेद होने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. इस लापरवाही ने न केवल करोड़ों की मेट्रो परियोजना की सुरक्षा पर सवाल खड़े किए हैं, बल्कि एक बड़े हादसे को भी न्योता दे दिया था.










