
शंकर मिश्रा को मिली जमानत, एअर इंडिया की फ्लाइट में को-पैसेंजर पर पेशाब करने का आरोप
AajTak
एयर इंडिया की फ्लाइट में 26 नवंबर 2022 को हुए पेशाब कांड को लेकर दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट में आरोपी शंकर मिश्रा ने जमानत याचिका दायर की थी. इस मामले में आज अदालत ने शंकर मिश्रा को एक लाख रुपये के निजी मुचलके पर जमानत दे दी है.
एअर इंडिया की फ्लाइट में सहयात्री पर पेशाब करने के आरोपी शंकर मिश्रा को दिल्ली की कोर्ट ने जमानत दे दी है. मामले की सुनवाई कर रहे अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश हरज्योत सिंह भल्ला ने एक लाख रुपये के मुचलके पर शंकर मिश्रा को जमानत दी है.
दरअसल एयर इंडिया की फ्लाइट में 26 नवंबर 2022 को हुए पेशाब कांड को लेकर दिल्ली की एक पटियाला हाउस कोर्ट में आरोपी शंकर मिश्रा ने जमानत याचिका दायर की थी.
क्या है ये पेशाब कांड?
बता दें कि 26 नवंबर 2022 को न्यू यॉर्क से दिल्ली आ रही फ्लाइट में नशे में धुत शंकर मिश्रा ने बिजनेस क्लास में बैठी 70 साल की महिला यात्री पर पेशाब कर दिया था. इस मामले में पुलिस ने 7 जनवरी को बेंगलुरु से आरोपी को गिरफ्तार किया था. जानकारी के मुताबिक, घटना के 42 दिन बाद उसे गिरफ्तार किया जा सका था. मुंबई का रहने वाला शंकर लगातार फरार चल रहा था, जिसके बाद उसके खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी कर दिया गया था. बाद में पुलिस ने आरोपी के मोबाइल लोकेशन के आधार पर उसे अरेस्ट किया था.
कई धाराओं के तहत केस दर्ज
पुलिस ने उसके खिलाफ 354,294,509,510 IPC के तहत केस दर्ज किया है. इस घटना पर संज्ञान लेते हुए एयरलाइन कंपनी ने आरोपी पर चार महीने का बैन लगा दिया है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.

जिस अमेरिका और इजरायल ने मिलकर 28 फरवरी को ईरान पर हमले कर जंग की शुरुआत की थी, उसी अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को ये ऐलान किया कि अमेरिका अगले 5 दिनों के लिए युद्ध विराम कर रहा है यानी जंग को रोक रहा है. अब सवाल ये है कि जंग के पहले हफ्ते में जब ट्रंप ने ये दावा किया था कि ईरान की ताकत को वो पूरी तरह कुचल चुके हैं तो फिर भी ईरान इस जंग को तीसरे हफ्ते तक कैसे खींच ले गया.











